Advertisement

Search Result : "इंडिया टीवी"

मेक इन इंडिया में 'क्‍वालिटी' लाने की जरूरत

मेक इन इंडिया में 'क्‍वालिटी' लाने की जरूरत

सुजुकी मोटर कारपोरेशन के चेयरमैन व सीईओ ओसामू सुजुकी ने भारत को मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्षेत्र में अपनी जगह बनाने के लिए क्वालिटी इन इंडिया पर जोर देने को कहा है।
ओएनजीसी, ऑयल इंडिया के 69 ऑयल फील्ड्स की नीलामी करेगी सरकार

ओएनजीसी, ऑयल इंडिया के 69 ऑयल फील्ड्स की नीलामी करेगी सरकार

सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी और ऑयल इंडिया से वापस ली गई 69 छोटी और सीमांत तेल एवं गैस फील्ड्स की नीलामी कर उन्हें एक नए राजस्व हिस्सेदारी मॉडल के तहत ऐसी निजी कंपनियों को देगी जो पूर्ण विपणन व मूल्य निर्धारण स्वतंत्रता की पेशकश करेंगी।
विहिप के निशाने पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

विहिप के निशाने पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देश में मुसलमानों की पहचान और सुरक्षा की समस्याओं के हल के लिए रणनीतियां बनाने की वकालत करते हुए सरकार से इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करने तथा सबके विकास के लिए नीति बनाने की मांग की थी। अपने भाषण में उपराष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास की तारीफ की पर इसमें मुसलमानों को भी वाजिब हक के साथ शामिल करने पर जोर दिया था।
'मुसलमान तुम्हारी मिलकियत नहीं औवेसी'

'मुसलमान तुम्हारी मिलकियत नहीं औवेसी'

भड़काऊ भाषणों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले औवेसी बंधू खुद को मुस्लिमों के हमदर्द के रूप में पेश करने की जद्दोजहद में लगे हैं, मगर सवाल यह है कि क्या मुसलमानों की भावनाओं को बेचकर खुद के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर लेना हमदर्दी है ? इन भावनाओं का सौदा कर अपने लिए जमीन तैयार करने को आप क्या कहेंगे।
इस साल के अंत तक 'मैगी' वापस लाने की तैयारी

इस साल के अंत तक 'मैगी' वापस लाने की तैयारी

बंबई उच्च न्यायालय द्वारा मैगी नूडल्स पर प्रतिबंध के आदेश को रद्द करने के फैसले से उत्साहित नेस्ले इंडिया की इस लोकप्रिय इंस्टैंट नूडल्स ब्रांड को साल के अंत तक बाजार में दोबारा पेश करने की योजना है। हालांकि, इसके लिए कंपनी को कुछ मंजूरियां लेनी होंगी।
‘ग्रैंड मस्ती’ के टीवी प्रीमियर पर रोक

‘ग्रैंड मस्ती’ के टीवी प्रीमियर पर रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बालीवुड फिल्म ग्रैन्ड मस्ती के टेलीविजन प्रीमियर पर आज रोक लगा दी और कहा कि फिल्म को असीमित लोक प्रदर्शन के लिए सत्यापित नहीं किया गया था और इसका केबल नेटवर्क नियमन कानून के तहत प्रसारण नहीं हो सकता।
एअर इंडिया के नए प्रमुख बने अश्विनी लोहानी

एअर इंडिया के नए प्रमुख बने अश्विनी लोहानी

भारतीय रेल में मैकेनिकल इंजीनियर सेवा (1980 बैच) के अधिकारी अश्विनी लोहानी को तीन साल के लिए राष्ट्रीय विमानन कंपनी एअर इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया है। वह रोहित नंदन की जगह लेंगे जिनका विस्तारित कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो रहा है।
आजादी विशेष | मत बोल कि जुबां है बंदिश में तेरी

आजादी विशेष | मत बोल कि जुबां है बंदिश में तेरी

अभिव्यक्ति की आजादी के लिए यह वर्ष नाटकीय रहा है। यह इंडियाज डॉटर पर सेंसरशिप से लेकर श्रेया सिंघल फैसले के उत्साह और फिर गुपचुप तरीके से इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी को ब्लॉक करने की सरकारी कोशिश के बीच झूलता रहा। हालांकि हर घटना ने अलग-अलग नाराजगी पैदा की मगर सच यही है कि ये सभी जुड़ी हुई हैं। ये सभी अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरे को दूर रखने वाले संवैधानिक सुरक्षा उपायों में मौजूद खामियों को बताने वाले चेतावनी संकेत हैं।
भारत में डिस्कवरी का 20वां जन्मदिन

भारत में डिस्कवरी का 20वां जन्मदिन

भारत में अपने 20 साल पूरे होने के अवसर पर डिस्कवरी चैनल ने देश की कुछ बेहतरीन कहानियों समेत अपने कुछ सबसे शानदार कार्यक्रमों को विशेष रूप से प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement