दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने पुत्र संजय गांधी के निधन के बाद चाहती थीं कि उनकी छोटी बहू राजनीति में उनकी मदद करे लेकिन मेनका ऐसे लोगों के साथ थीं जो राजीव के विरोधी थे। हालांकि दिवंगत प्रधानमंत्री का सोनिया के प्रति अनुराग अधिक था लेकिन संजय की मौत के बाद उनका झुकाव मेनका की ओर भी हो गया था।
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अगस्ता वेस्टलैंड के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बार लोगों में अफवाह और भ्रम पैदा करके चुनाव जीता नहीं जा सकता है। पार्टी ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले का चुनावों और जनता के मन में कोई असर नहीं होने वाला है। सरकार भले ही सोनिया और राहुल को जेल में डाल दे, लेकिन जनता की समस्या का क्या होगा।
उत्तराखंड में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश ने कहा कि आलाकमान तय करेगा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। इंदिरा के इस बयान के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान सत्ता किसी और के हाथ में दे सकती है।
हेलीकॉप्टर सौदे को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने के लिए भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना ने अपनी सहयोगी पार्टी को जनता पार्टी सरकार द्वारा की गई गलतियों को याद दिलाया जिसमें तत्कालीन जनता पार्टी सरकार ने इंदिरा गांधी के खिलाफ अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी जिसके चलते अंतत: गांधी को सत्ता में वापस लौटने में मदद मिली थी।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के बोर्ड को नया प्रमुख मिल गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने इस पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय के नाम की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसे राजनैतिक उठापटक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और भारतवंशी इंदिरा नूई को स्वीटी या हनी बुलाया जाना पसंद नहीं है, लिहाजा नूई इस बात की पुरजोर वकालत करती हैं कि कार्यक्षेत्र और समाज में महिलाएं बराबरी का दर्जा पाने की हकदार हैं। उनका कहना है कि एक व्यक्ति के तौर पर महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें इस तरह के स्वीटी, हनी जैसे नामों से संबोधित नहीं किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण में कांग्रेस नेतृत्व पर करारा हमला किया। राहुल गांधी की ओर से बुधवार को खुद पर किए गए प्रहारों का करारा जवाब पीएम मोदी ने राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के उद्धरणों का इस्तेमाल करते हुए दिया।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को संसद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। ईरानी ने जेएनयू विवाद औऱ रोहित वेमुला के आत्महत्या मामले को लेकर कहा कि सत्ता तो इंदिरा गांधी ने भी खोई थी लेकिन उनके बेटे ने भारत की बर्बादी के नारों का समर्थन नहीं किया था।