प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने इजराइल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पिछले 70 साल में इजराइल का दौरा करने वाले मोदी पहले भारतीय पीएम होंगे। अपने इजराइल दौरे के बाद मोदी जर्मनी भी जाएंगेे।
अमेरिकी वायुसेना के रेड फ्लैग एक्सरसाइज में पाकिस्तान, सऊदी अरब और इजराइली विमान साथ- साथ उड़ेंगे। इस महीने के आखिर में नेवादा रेगिस्तान में यह युद्धाभ्यास होने जा रहा है। रेड फ्लैग को अमेरिकी सेना का हवा से हवा में मार करने का महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम माना जाता है। यह पहली बार है कि इसमें दो मुस्लिम देश अमेरिका के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
केंद्र सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को हथियार बनाने का लाइसेंस जारी कर दिया है। इंदौर के पास बसे औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में धीरूभाई अंबानी डिफेंस पार्क के लिए कंपनी बहुत दिनों से प्रयासरत थी।
जीसस के बारे में एक चौकाने वाली खबर आई है। यह दावा इजरायल के रहने वाले एक भूगर्भशास्त्री ने किया है। 'डेली मेल' पर छपी रिपोर्ट के अनुसार , भूगर्भशास्त्री डॉक्टर ए शिमरॉन का दावा है कि येरुशलम में जीजस और उनके बेटे की कब्र है। उन्होंने इसकी प्रमाणिकता को पुख्ता किया है।