एकमात्र टी-20 मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेहमान टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि वह अपने चीन दौरे के समय डोकलाम के मुद्दे को उठाएं और एक बार फिर इस तनाव को हल करें।
रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दोषी करार दिए जाने के बाद शुरू हुई हिंसा के एक दिन बाद हरियाणा सरकार ने शनिवार को जिले के पुलिस उपायुक्त को निलंबित कर दिया।
मध्य प्रदेश में अपने प्यार के लिए जान देने वाले प्रेमी युगल की याद में मंगलवार को पत्थरबाजी की परंपरा निभाई गई, जिसमें 259 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।
जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई एवं आसपास के इलाकों में दही हांडी समारोह के दौरान मानव पिरामिड बनाने के दौरान हुई दुर्घटना में दो ‘गोविंदाओं’ की मौत हो गई जबकि 117 ‘गोविंदा’ घायल हो गए।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में रमजान के पाक महीने में एक टीवी चैनल के पत्रकारों के पानी पीने पर उनकी पिटाई कर दी गई। ये वाकया उस दौरान हुआ जब पत्रकारों की टीम एक इवेंट कवर करने के लिए मस्जिद में गई थी, जहां उन पर हमला किया गया।
ईरान की संसद और दक्षिणी तेहरान में खुमैनी के मकबरे पर हुए दो अलग-अलग हमलों में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों की संख्होया बढ़कर 42 हो गई है। मरने वालों में एक महिला आत्मघाती हमलावर भी शामिल है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।
साउथ दिल्ली के बेरसराय में साथी महिला अधिकारी को स्विमिंग पूल में डूबने से बचाने के दौरान एक प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी की मौत हो गई है। अधिकारी अपने दोस्तों के साथ फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में आकर पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान अधिकारी ने शराब पी रखी थी।