Advertisement

Search Result : "उत्तर गोवा"

अमित शाह तय करेंगे मुख्यमंत्रियों के नाम

अमित शाह तय करेंगे मुख्यमंत्रियों के नाम

भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम चुनने के लिए अधिकृत कर दिया। वह संबंधित राज्यों के पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा कर इस पर फैसला करेंगे। यह प्रक्रिया होली के बाद पूरी की जाएगी।
दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

डेढ़ महीने की लगातार मेहनत का फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को मिल गया है। दो राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की आंधी चल रही है और पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 305 से अधिक सीटें जीतती दिख रही है और पिछले तीन दशक में इतनी बड़ी जीत राज्य की जनता ने किसी को नहीं दी थी।
यूपी, उत्तराखंड में भाजपा की आंधी, पंजाब में कांग्रेस जीती

यूपी, उत्तराखंड में भाजपा की आंधी, पंजाब में कांग्रेस जीती

भाजपा ने आज उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में जीत का शानदार परचम लहराया तथा कांग्रेस ने पंजाब में अपनी सफलता की जोरदार दस्तक दी। इसके अलावा कांग्रेस गोवा एवं मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जहां के विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश आया है।
उप्र का अगला मुख्यमंत्री कौन

उप्र का अगला मुख्यमंत्री कौन

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में कुछ राज्यों में सीटों के रुझान और कुछ स्पष्ट परिणाण बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत की ओर है।
कहां चूक गई समाजवादी पार्टी

कहां चूक गई समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी रूझानों के बाद काफी पिछड़ती नजर आ रही है। अंतिम परिणाम अभी आने बाकी है। लेकिन एक बात सामने आ गई है कि बड़े मुकाबले में होने के बावजूद समाजवादी पार्टी चूक गई। अब चूक कहां हुई कैसे हुई अभी इस पर सपा का कोई नेता बात करने के लिए तैयार नहीं है।
उप्र जीत पर मोदी के मंत्री बोले, ‘आहा मोदी’

उप्र जीत पर मोदी के मंत्री बोले, ‘आहा मोदी’

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने से उत्साहित केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि यह भारत की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं और पूरा देश विकास के लिए जाति, धर्म और पंथ के बंधन को तोड़कर मोदीजी की अगुवाई में आगे बढ़ने को तत्पर है।
प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड हैं : अनुप्रिया पटेल

प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड हैं : अनुप्रिया पटेल

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने से उत्साहित केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने आज कहा कि राज्य के पिछड़े और दलितों ने उनको ठगने वालों को नकार दिया है और यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड हैं।
कौन होगा रंगरेज...कौन होगा बदरंग

कौन होगा रंगरेज...कौन होगा बदरंग

रंगों के त्यौहार से ऐन पहले उत्तर प्रदेश में शनिवार को चुनाव नतीजों का पिटारा खुलने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि इस बार कौन होली मनाएगा और किसकी उम्मीदें बदरंग हो जाएंगी।
'बिहार के बाद यूपी में भी एक्जिट पोल होगा फेल, सपा-कांग्रेस बनाएंगे सरकार'

'बिहार के बाद यूपी में भी एक्जिट पोल होगा फेल, सपा-कांग्रेस बनाएंगे सरकार'

देश के पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर हर जगह भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी और सरकार बनाने में सक्षम होगी। एक्जिट पोल ने तो यहीं संकेत दिए हैं। राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव लेकिन इसमें भरोसा नहीं करते हैं। उन्‍होंने जोर देकर कहा है कि एक्जिट पोल गलत निकलेगा। यूपी में भाजपा की बजाय सपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement