मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज पंजाब विधानसभा में सतलुज यमुना संपर्क (एसवाईएल) नहर के निर्माण के खिलाफ एक प्रस्ताव रखा जबकि विपक्षी कांग्रेसी सदस्यों ने सदन से दूरी बनाए रखी।
सत्तर वर्षों से महान लोकतंत्र के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति हमें ही नहीं पूरी दुनिया को सुनाते-समझाते रहे कि उनके पास क्रांतिकारी बदलाव के लिए जादुई छड़ी नहीं होती। इसलिए जनता धैर्य के साथ उन्हें सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों के लिए समय दे।
समाजवादी पार्टी से निष्कासित सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जिस पार्टी का उन्होने संविधान लिखा उसी ने निकाल दिया गया। सोमवार को इटावा में पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मनमाने ढंग से टिकट वितरण हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में बदलाव करने के लिए मोर्चे पर निकली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाकर पीटा। मेरठ की रैली में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह किसी कारणवश नहीं पहुंचे। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। रैली में जमकर लात घूंसे चले।
काला धन रोकने के सरकार के फैसले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने असहमति जताई है। उन्होने कहा कि इस फैसले को सरकार को एक सप्ताह के लिए टाल देना चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी।
कांग्रेस ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तर प्रदेश की एक चुनाव रैली में कथित तौर पर मां का दूध पिया है की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को सख्त एेतराज जताया और कहा कि यह दुखद है कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार व्यक्ति तुच्छ और उकसाउ भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कबड्डी विश्व कप में राष्ट्रीय पुरूष टीम की जीत के बाद भारतीय कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए क्राउड फंडिंग परियोजना में पांच लाख रूपये का योगदान दिया है।