Advertisement

Search Result : "कोल घोटाला"

ईवन-ऑड से पहले दिल्ली में ऑटो परमिट घोटाला

ईवन-ऑड से पहले दिल्ली में ऑटो परमिट घोटाला

दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने में भ्रष्टाचार के आरोप में एक डिप्टी कमिश्नर समेत दिल्ली परिवहन विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इन अधिकारियों पर ऑटो परमिट जारी करने में गलत तरीके अपनाने और धांधली करने का आरोप है।
कोयला घोटाला: मनमोहन को गवाह बनाने की याचिका खारिज

कोयला घोटाला: मनमोहन को गवाह बनाने की याचिका खारिज

कोयला घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बचाव पक्ष के गवाह के तौर पर तलब करने के लिए दायर एक याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया। यह याचिका कोयला घोटाले के एक आरोपी की ओर से दायर की गई थी।
जेटली-केजरीवाल में जंग, जांच व मानहानि तक पहुंचा मामला

जेटली-केजरीवाल में जंग, जांच व मानहानि तक पहुंचा मामला

दिल्‍ली सचिवालय में सीबीआई की छापेमारी का मामला वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच सियासी जंग में तब्‍दील हो चुका है। रविवार को डीडीसीए में कथित घोटाले के लेकर राजनीति गरमाई रही। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी नेताओं की सलाह को नजरअंदाज करते हुए डीडीसीए में हुए कथित फर्जीवाड़े से जुड़े कई खुलासे किए। जबकि जेटली और आम आदमी पार्टी के बीच जांच अौर मानहानि के हमले शुरू हो गए हैं।
कोयला ब्लाकों के चौथे दौर की नीलामी प्रक्रिया शुरू

कोयला ब्लाकों के चौथे दौर की नीलामी प्रक्रिया शुरू

सरकार ने चौथे दौर में आठ ब्लाकों की ऑनलाइन नीलामी की प्रकिया आज शुरू कर दी। इन ब्लाकों की नीलामी इस्पात, सीमेंट व लौह जैसे क्षेत्रों के लिए की जानी है। सरकार कोयला ब्लाकों की नीलामी व आवंटन के पहले तीन चरणों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले ही जुटा चुकी है।
कोल इंडिया में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी, 20,000 करोड़ आएंगे

कोल इंडिया में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी, 20,000 करोड़ आएंगे

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दे दी। इससे सरकारी खजाने में 20,000 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं।
खट्टर सरकार में खेमका को राहत, आरोपपत्र हटा

खट्टर सरकार में खेमका को राहत, आरोपपत्र हटा

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को राहत देते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ आरोपपत्र हटा दिया जिसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उनपर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने का आरोप लगाया था क्योंकि खेमका ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाडा के स्वामित्व वाली एक कंपनी और रियल्टी कंपनी डीएलएफ के बीच एक भूमि सौदे का दाखिल खारिज रद्द कर दिया था।
सीबीआई पहुंची अदालत, मित्रा पहुंचे अस्पताल

सीबीआई पहुंची अदालत, मित्रा पहुंचे अस्पताल

सारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री मदन मित्रा की जमानत खारिज करवाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज जहां कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया वहीं मित्रा आज सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।
रेल नीर घोटाला: आरोपियों को जेल भेजा गया

रेल नीर घोटाला: आरोपियों को जेल भेजा गया

एक विशेष सीबीआई अदालत ने राजधानी एक्सप्रेस और अन्य सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेनों में बोतलबंद पेयजल की आपूर्ति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मनमोहन को अदालत से राहत, नहीं बनाए जाएंगे आरोपी

मनमोहन को अदालत से राहत, नहीं बनाए जाएंगे आरोपी

सीबीआई की विशेष अदालत ने आज कोयला घोटाला मामला में मनमोहन सिंह को आरोपी बनाए जाने की याचिका खारिज कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आरोपी बनाए जाने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने याचिका दायर की थी।
किसानों को मिले नकली कीटनाशक, कृषि निदेशक गिरफ्तार

किसानों को मिले नकली कीटनाशक, कृषि निदेशक गिरफ्तार

कपास उत्पादकों को नकली कीटनाशक की आपूर्ति के मामले में कथित संलिप्तता के चलते पंजाब के कृषि निदेशक मंगल सिंह संधू को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement