एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में दिल्ली में चल रहे एक रणजी मुकाबले के दौरान मैदान पर ही दो खिलाड़ी आपस में भीड़ गए। दोनों ही खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के कप्तान भी हैं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस बात की गंभीर आशंका जताई कि देश में सहिष्णुता और असहमति को स्वीकार करने की प्रवृत्ति समाप्त हो रही है। पिछले पंद्रह दिनों के अंदर यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति ने सहिष्णुता और बहुलता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आत्मसात करना भारतीय समाज की विशेषता है। हमारी सामूहिक क्षमता का उपयोग समाज में बुरी ताकतों के खिलाफ संघर्ष में किया जाना चाहिए। दुर्गा पूजा समारोहों की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि सभी सकारात्मक ताकतों के समागम वाली महामाया असुरों और विभाजनकारी ताकतों का नाश कर देंगी।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अपने वार्षिक आर्थिक आउटलुक अपडेट में चीन और भारत की अर्थव्यवस्थाओं की समीक्षा की है। वैश्विक संस्था ने एक ओर जहां चीन की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा है कि इसका पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र पर असर पड़ेगा वहीं भारत के बारे में कहा है कि और तेज विकास के लिए उसे कड़े आर्थिक सुधारों के दूसरे चरण की शुरुआत करनी होगी।
भारत-पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत पर संशय के बादलों के बीच पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज ने कहा है कि वह अब भी भारत जाने के लिए तैयार हैं मगर इसके लिए कोई पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए।
मनोज की कविताओं में समाज के विविध रंग दिखाई पड़ते हैं। परिवार के प्रति चिंता या अपनों की देखरेख की चिंता भी मनोज शब्दों में ऐसे बांधते हैं कि हर किसी को वह दुख साझा लगता है। सन 2008 के प्रतिष्ठित भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार के बाद भारतीय भाषा परिषद से तथापि जीवन नाम से काव्य संग्रह। कविताएं लिखने के अलावा अनुवाद के काम में संलग्न रहते हैं।
छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके बस्तर में पुलिस और सरकार के लिए खौफ बन गई हैं सोनी सोरी। गुप्तांगों में पत्थर डालने से लेकर पति की हत्या तक का प्रताड़ना भरा मंजर देखा है सोनी ने। अब उसने कमर कस ली है कि घने जंगलों में बसे गांवों के हर उस ग्रामीण की आवाज बनना है जिसपर खाकी का कहर बरपा है। बाल बनाते हुए वह कहती है, ‘थक गई हूं, अदालतों में। सरकारी जवाब होता है कि मैं झूठ बोलती हूं अब मैं जनता की अदालत में न्याय मांगूगी। यहां एक नहीं, मेरी जैसी हजार सोनी सोरी हैं। मैं हर किसी की आवाज बनूंगी, कितने लोगों को सरकार कहेगी कि हम झूठ बोलते हैं। ’ सोनी सोरी के अनुसार उसके पति को मार दिया गया, उसका घर तोड़ दिया, वह भी दूसरी औरतों की तरह पति के साथ घर संसार बसाना चाहती थी लेकिन उसे सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया गया।
दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में बंबई हाईकोर्ट ने विवादस्पद सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां को अंतरिम जमानत दे दी है। उनकी गिरफ्तारी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो हफ्ते की रोक लगाई है। लेकिन उनके खिलाफ नए-नए आराेप सामने आने से उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।
क्रिकेट हस्तियों और फिल्मी सितारों के बीच हमेशा से बहुत गहरा नाता रहा है। क्रिकेट खिलाड़ी और फिल्मी दुनिया के लोगों की दोस्ती की चर्चा हमेशा से होती रही है। ऐसी ही एक खबर है कि जल्द ही क्रिकेटर गौतम गंभीर और दबंग भाईजान सलमान खान में रिश्तेदारी हो जाएगी।
दक्षिण चीन सागर पर अपने सभी़ पड़ोसियों, वियतनाम, फिलिपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के दावों को खारिज करने, समुद्र के इस हिस्से को अपनी मिल्कियत बताने और इन देशों को यहां से दूर रहने की चेतावनी जारी करने वाले चीन ने कहा है कि हिंद महासागर भारत का आंगन नहीं है। इसे भारत का बैकयार्ड समझने की धारणा परेशानी का सबब बन सकती है।