आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पैसा ले लें संबंधी बयान पर गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय चुनाव आयेाग को रिपोर्ट नहीं भेज पाया है क्योंकि दक्षिण जिला चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।
गोवा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री विल्फ्रेड मेसक्विटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी की स्थानीय इकाई में चल रहे घटनक्रमों पर अपनी निराशा जाहिर की है और दावा किया कि वे भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं तथा उनके (प्रधानमंत्री के) उद्देश्यों के खिलाफ काम कर रहे हैं।
गोवा विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बगैर भाजपा ने आज 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की जिनमें 17 निवर्तमान विधायक हैं।
कांग्रेस ने गोवा और पंजाब के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गोवा में 27 और पंजाब के 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने गुरूवार को यह सूची जारी की।
आगामी विधानसभा चुनावों के बाद बड़े बहुमत से गोवा में भाजपा के सत्ता बरकरार रखने को लेकर विश्वास जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि अगला मुख्यमंत्री या तो निर्वाचित विधायकों में से चुना जाएगा या केंद्र का कोई नेता यह पद संभालेगा।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अटॉर्नी जनरल पद के लिए नामित सीनेटर जेफ सेशंस ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के विचार का विरोध करते हुये इस बात पर जोर दिया है कि इसे उन लोगों पर केंद्रित किया जाना चाहिए जो किसी ऐसे देश से आते हों, जिसका आतंकवाद का इतिहास रहा है।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
हवाई अड्डों की सुरक्षा कड़ी करने के क्रम में, समूचे देश में हवाईअड्डा कर्मचारियों को प्रतिष्ठान के अंदर-बाहर आने-जाने के लिए जरूरी एयरपोर्ट एंट्री पास (एईपी) हासिल करने के लिए अब आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।
गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स भू-उपयोग परिवर्तन घोटाला मामले में जांच के संबंध में आज राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष पेश हुए।