बीएसई और सीएमआईई द्वारा एकत्रित आंकड़ों के अनुसार अगस्त में देश में शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी की दर बढ कर 11.24 प्रतिशत रही जो ग्रामीण क्षेत्र के 9.18 प्रतिशत से अधिक है।
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने विदेशी मेहमानों (पर्यटकों) के लिए भारतीय परंपरा और संस्कृति के मद्देनजर स्कर्ट जैसी वेशभूषा नहीं पहनने और छोटे शहरों में अकेले नहीं घूमने की सलाह पर कुछ स्पष्टीकरण दिए हैं। लेकिन सफाई में भी भारत के धर्मस्थलों से जुड़ी भावनाओं पर जोर दिया है।
जैन मुनि तरूण सागर पर व्यंग्यात्मक ट्वीट कर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर संगीतकार विशाल डडलानी के खिलाफ हरियाणा पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अंबाला कैंट पुलिस ने डडलानी और और तहसीन पूनावाला नाम के एक कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।
आेलंपिक मेंं अगर मेडल लाना है तो लड़कियों को आगे लाना होगा। 98 देशों पर हुए वैश्विक अध्ययन के बाद निष्कर्ष आया है कि जिन देशों में लैंगिक समानता है वहां की लड़कियों ने ओलंपिक में ज्यादा से ज्यादा पदक बटाेेरे हैं।
बिहार में शराबबंदी कानून (बिहार मद्य निषेध और उत्पाद विधेयक 2016) के तहत कई गांवों पर जुर्माना लगाए जाने के बाद राज्य में जगह-जगह महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। विरोध में उतरी महिलाओं की प्रतिक्रिया है कि घर के पुरुष अगर शराब पीते हैं तो महिलाओं को भी गिरफ्तार करना या पूरे गांव पर जुर्माना लगाना कहां तक जायज है? उनलोगों का कहना है, पुरुष सदस्य अगर घर में लाकर शराब देंगे तो हमलोगों की क्या गलती है?
गोवा में महिला सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक संकेत देखने को मिला है। दरअसल राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण :एनएफएचएस: में यह पाया गया है कि राज्य में 93.8 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी घर के फैसलों में होती है। एनएफएचएस आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 का एक हिस्सा है जिसे यहां चल रहे राज्य विधानसभा सत्र के दौरान पेश किया गया। हालिया सर्वेक्षण के आंकड़ों से यह संकेत मिलता है कि पिछले दशक से इस बार घर के फैसले लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
विदेशों में शिक्षा और स्वास्थ्य को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है। लेकिन इससे उलट हमारे देश में इन दोनों क्षेत्रों पर घोर लापरवाही की जाती है। इसका एक सटीक उदाहरण विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में आपको मिल सकता है।
फोर्ब्स की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में एसबीआई की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुंधती भट्टाचार्य और आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर समेत चार भारतीय महिलाएं शामिल हैं। इस सूची में विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाएं शामिल हैं, जो अरबों डालर के ब्रांड बना रही हैं और वित्तीय बाजारों में अहम भूमिका निभा रही हैं।
रमजान के महीने में जयपुर शहर की जामा मस्जिद ने मुस्लिम महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इन महिलाओं को नमाज अता करने की इजाजत दी गई है। इसके लिए मस्जिद में अलग से जगह तय की गई है, साथ ही उनके लिए अलग से वजूखाना भी बनाया गया है।