Advertisement

Search Result : "चार डीएमके विधायक"

सिद्धू की पत्नी ने भाजपा छोड़ी

सिद्धू की पत्नी ने भाजपा छोड़ी

पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और प्रदेश भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
चार साल में तीसरे क्लीन स्वीप की दहलीज पर टीम इंडिया

चार साल में तीसरे क्लीन स्वीप की दहलीज पर टीम इंडिया

श्रृंखला जीतकर नंबर वन की रैंकिंग पक्की कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम कल से इंदौर में शुरू हो रहा तीसरा टेस्ट जीतकर अपनी सरजमीं पर एक और क्लीन स्वीप की कोशिश में होगी।
सर्जिकल स्‍ट्राइक : भाजपा विधायक ने केजरीवाल को अपशब्‍द कहे

सर्जिकल स्‍ट्राइक : भाजपा विधायक ने केजरीवाल को अपशब्‍द कहे

भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर मुश्किल में फंसे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब लोग खुलकर बोल रहे हैं। ऐसे ही खुलकर बोलते समय भाजपा के एक विधायक मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गए। उन्होंने न केवल केजरीवाल के माता-पिता के बारे में गंदी बात कही, बल्कि उनके लिए अपशब्द भी बोले। हालांकि भाजपा आलाकमान ने विधायक समेत ऐसे सभी नेताओं को सख्त हिदायत दी है, जो केजरीवाल के खिलाफ ऐसे शब्द बोल रहे थे।
स्पेक्ट्रम बिक्री: चार लाख करोड़ नहीं 65,789 करोड़ रुपये मिले सरकार को

स्पेक्ट्रम बिक्री: चार लाख करोड़ नहीं 65,789 करोड़ रुपये मिले सरकार को

पिछले पांच दिन से जारी स्पेक्ट्रम नीलामी आज कुल मिलाकर 65,789 करोड़ रुपये की बोली के साथ समाप्त हो गई। नीलामी में जितना स्पेक्ट्रम पेश किया गया था उसके महज 40 प्रतिशत के लिए ही बोलियां मिलीं। इस दौरान अपेक्षाकृत महंगे 700 मेगाहर्ट्ज और 900 मेगाहर्ट्ज के बैंड के लिए कोई खरीदार सामने नहीं आया। सरकार को अकेले 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम से ही चार लाख करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी।
पार्क स्ट्रीट बलात्कार कांड का मुख्य आरोपी चार साल बाद गाजियाबाद से गिरफ्तार

पार्क स्ट्रीट बलात्कार कांड का मुख्य आरोपी चार साल बाद गाजियाबाद से गिरफ्तार

कोलकाता के बहुचर्चित पार्क स्ट्रीट बलात्कार कांड के मुख्य आरोपी कादेर खान को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पकड़ा गया है। उसे साढ़े चार साल बाद पकड़ा जा सका। कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गाजियाबाद के एक अपार्टमेंट से कादेर और उसके अन्य एक सहयोगी अली खान को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर पुलिस कोलकाता लौट गई है।
चार घंटों में 49 को मारकर लिया उरी का बदला

चार घंटों में 49 को मारकर लिया उरी का बदला

रात साढ़े 12 बजे भारतीय सेना ने सर्जिकल ऑपरेशन शुरू किया। सुबह साढ़े चार बजे तक सात आतंकी शिविरों को उड़ा दिया गया। इस कार्रवाई में कम से कम 40 आतंकियों और नौ पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने तो किसी आतंकी शिविर के होने से ही इंकार करते हुए इस घटना को सीमा पार फायरिंग बताते हुए महज दो सैनिकों का मारा जाना स्वीकार किया है।
पाकिस्तानी कलाकारों को जूते मार भगाना चाहिए : संगीत सोम

पाकिस्तानी कलाकारों को जूते मार भगाना चाहिए : संगीत सोम

भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश में सरधना के विधायक संगीत सोम ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ नरमी नहीं बरतनी चाहिए। पाकिस्तान के जितने भी हीरो-हीरोइन भारत में काम कर रहे हैं, उन्हें जूते मारकर भगा देना चाहिए। वे अपने चुनाव क्षेत्र के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे।
अमेरिका: वाशिंगटन के एक मॉल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अमेरिका: वाशिंगटन के एक मॉल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अमेरिका के वाशिंगटन के एक मॉल में अचानक हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसे हिस्पैनिक नागरिक बताया जा रहा है।
यौन उत्पीड़न मामले में आप विधायक को मिली जमानत

यौन उत्पीड़न मामले में आप विधायक को मिली जमानत

यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार आप विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली की एक अदालत ने आज जमानत दे दी। खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला उनकी संबंधी है। जांचकर्ता ने कहा था कि खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की जरूरत नहीं है, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई।
यौन उत्पीड़न मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, भेजे गए जेल

यौन उत्पीड़न मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यौन उत्पीड़न के एक मामले में ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद खान को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जिसने पुलिस हिरासत से इंकार करते हुए उन्हें बृहस्पतिवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement