Advertisement

Search Result : "चार वर्ष"

चार बच्‍चे 3 दिन से भूखे थे, नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी की

चार बच्‍चे 3 दिन से भूखे थे, नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुराने करेंसी नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाने वाली एक महिला मजदूर की नयी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गयी। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी।
चार हजार शिक्षकों की जा सकती हैं नौकरियां

चार हजार शिक्षकों की जा सकती हैं नौकरियां

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही नियमों में किए गए संशोधन को स्वीकार कर लिया। इसकी प्रतिक्रिया में अध्यापकों का दावा है कि इससे करीब 4,000 अस्थायी अध्यापकों की नौकरी जा सकती है
चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
सबसे गर्म वर्ष हो सकता है 2016: संरा की रिपोर्ट

सबसे गर्म वर्ष हो सकता है 2016: संरा की रिपोर्ट

जलवायु की चरम स्थिति के लिए मानवीय गतिविधियों को दोषी ठहराने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2011-2015 के पांच साल के सबसे गर्म दौर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वर्ष 2016 सबसे गर्म साल बन सकता है।
पांच अप्रैल को शुरू हो सकता है आईपीएल दस, नीलामी चार फरवरी को

पांच अप्रैल को शुरू हो सकता है आईपीएल दस, नीलामी चार फरवरी को

इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सत्र की शुरूआत आस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 मार्च को समाप्त होने वाली टेस्ट श्रृंखला से ठीक एक सप्ताह बाद पांच अप्रैल से हो सकती है जबकि खिलाडि़यों की नीलामी चार फरवरी को बेंगलुरू में होगी।
15 वर्ष से पुराने डीजल वाहनों, पटाखों पर प्रतिबंध

15 वर्ष से पुराने डीजल वाहनों, पटाखों पर प्रतिबंध

प्रदूषण की गंभीर स्थिति के चलते उत्पन्न स्वास्थ्य खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने आज 15 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाना शुरू कर दिया जबकि पटाखा छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। 15 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों की संख्या करीब दो लाख है।
जीएसटी के चार स्तरीय कर ढांचे को मंजूरी, महंगाई होगी कम

जीएसटी के चार स्तरीय कर ढांचे को मंजूरी, महंगाई होगी कम

अगले साल एक अप्रैल से वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) प्रणाली लागू करने की दिशा में एक बड़ी बाधा आज दूर हो गई। जीएसटी परिषद ने जीएसटी के लिये 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत के चार स्तरीय कर ढांचे को आज मंजूरी दे दी। इसमें खाद्यान्न जैसी आवश्यक वस्तुओं को शून्य कर दायरे में रखा गया है जबकि सामान्य उपभोग की ज्यादातर वस्तुओं पर पांच प्रतिशत कर लगाया जायेगा। इससे महंगाई को कम रखने में मदद मिलेगी। इसके विपरीत आलीशान कारों, तंबाकू, पान मसाला, पेय पदार्थों जैसी गैर-जरूरी वस्तुओं पर सबसे ऊंची दर से जीएसटी लगेगा। इन पर अतिरिक्त उपकर और स्वच्छ उर्जा उपकर भी लगेगा जिससे कुल मिलाकर इन पर कर की दर मौजूदा स्तर पर ही रहेगी।
वडोदरा : जहरीली गैस रिसाव से चार की मौत

वडोदरा : जहरीली गैस रिसाव से चार की मौत

यहां के एक गांव में राज्य पीएसयू के गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएनएफसी) के एक रसायनिक संयंत्र में जहरीली गैस के रिसाव के कारण चार श्रमिकों की मौत हो गयी और 13 अन्य बीमार हो गये।
सेंसेक्स चार माह के निचले स्तर के करीब

सेंसेक्स चार माह के निचले स्तर के करीब

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्टपति चुनाव में आगे रहने की भविष्यवाणी के बीच वैश्विक अनिश्चितता से यहां भारतीय बाजारों में भी बेचैनी है। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 97 अंक टूटकर करीब चार महीने के निचले स्तर 27,430.28 अंक पर आ गया।
आर्थिक संकट में मनरेगा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मांगे 10000 करोड़

आर्थिक संकट में मनरेगा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मांगे 10000 करोड़

गरीबों के लिए लाई गई योजना मनरेगा आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। चालू वित्त वर्ष के लिए अतिरिक्त आवंटन के बावजूद काम मांगने वालों की संख्या बढ़ने से सालभर के लिए आवंटित राशि खत्म हो गई है। गांव के गरीबों को रोजगार मुहैया कराने वाली योजना को आगे चलाने के लिए दस हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की गई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement