कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की सदी की प्रथम नबकलेबर यात्रा पुरी में शनिवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। देश विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की नयी मूर्तियों की नौ दिनों की यात्रा देखने के लिए पुरी आए हैं। यह यात्रा गुंडीचा मंदिर तक होगी और वहां से अपने अपने मूल स्थान पर लौटेगी।
बुडापेस्ट में कोई भी पर्यटक जीवन भर का सौंदर्य बोध पा लेते हैं। यह ऐसा शहर है जो अपनी प्राचीन पहचान और नएपन को साथ ले कर चलता है। बुडापेस्ट की खूबसूरती सभी को बांधती है। इस खूबसूरत शहर गए फिल्मकार और भारतीय सांस्कृतिक परिषद की क्षेत्रीय सलाहकार समिति, पटना के सदस्य और मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली के संचालन समिति के सदस्य ने कैसे इस शहर को देखा उन्हीं की नजर से।
रात भर हुई भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण अवरूद्ध जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे 68 वाहन और 2,000 से अधिक यात्राी फंस गये हैं।
मुंबई हमले के मास्टर माइंड जकी उर रहमान लखवी की जेल से रिहाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंताओं के बावजूद चीन संयुक्त राष्ट्र में लिए गए अपने स्टैंड पर कायम है। चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के तौर पर चीन हमेशा 1267 समिति के मामलों से हमेशा तथ्यों के आधार पर और वास्तविकता एवं निष्पक्ष की भावना के साथ निपटता है।
भारत ने इस्पात उत्पादन के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है और इस मामले में पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर आ गया है। केंद्रीय इस्पात व खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जापान से चला सौर ऊर्जा से संचालित विमान पांच दिन तक प्रशांत महासागर की रिकॉर्ड यात्रा करते हुए शुक्रवार को हवाई में उतरा। विमान चालक आंद्रे बोर्शबर्ग और उनका एक सीट वाला विमान होनोलुलु के पास एक छोटे से हवाई अड्डे कलेलो पर उतरा।
भारत-चीन मैत्री के प्रतीक माने जाने वाले डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनीस की 94 वर्षीय बहन मनोरमा कोटनीस का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि कल रात उपनगरीय विले पार्ले इलाके में स्थित आवास पर मनोरमा कोटनीस ने अंतिम सांस ली।
दक्षिण चीन सागर पर अपने सभी़ पड़ोसियों, वियतनाम, फिलिपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के दावों को खारिज करने, समुद्र के इस हिस्से को अपनी मिल्कियत बताने और इन देशों को यहां से दूर रहने की चेतावनी जारी करने वाले चीन ने कहा है कि हिंद महासागर भारत का आंगन नहीं है। इसे भारत का बैकयार्ड समझने की धारणा परेशानी का सबब बन सकती है।
आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी को लेकर उठे विवाद में घिरीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली रवाना हो गईं हैं। मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों के अनुसार तो तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार वसुंधरा आज दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने जा रही हैं लेकिन ललित मोदी विवाद के बाद वसुंधरा की यह पहली दिल्ली यात्रा है, इसलिए सभी की निगाहें इस यात्रा पर टिकी हैं।