Advertisement

Search Result : "चीन संकट"

हुर्रियत से मुलाकात पर अड़ा पाक, एनएसए वार्ता पर संकट

हुर्रियत से मुलाकात पर अड़ा पाक, एनएसए वार्ता पर संकट

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत के टलने के आसार लग रहे हैं क्योंकि दोनों ही पक्ष कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के मुद्दे पर उलझ गए हैं। भारत के सुझाव को दरकिनार करते हुए पाकिस्‍तान हुर्रियत नेताओं से मुलाकात पर अड़ा है।
मूडीज ने दिया झटका, देश की विकास दर का अनुमान घटाया

मूडीज ने दिया झटका, देश की विकास दर का अनुमान घटाया

साख निर्धारण एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मानसूनी बारिश से जुड़ी चिंता का उल्लेख करते हुए आज 2015 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर सात प्रतिशत कर दिया जबकि पहले उसने वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।
चीन में रसायनिक धमाकों में मृतकों की संख्या 50 पार

चीन में रसायनिक धमाकों में मृतकों की संख्या 50 पार

चीन के तियानजिन इलाके में खतरनाक रसायनों के गोदाम में हुए भयावह विस्फोटों के बीच एक व्यक्ति को जिंदा बचाया गया है। इन विस्फोटों में 50 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और इन्हें चीन की सबसे भयावह औद्योगिक आपदाओं में से एक माना जा रहा है। हवा में जहरीले रसायनों का रिसाव हो जाने के डर के बीच सैकड़ों दमकल कर्मी जीवित बचे लोगों को खोजने में जुटे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन विस्फोटों पर दुख जताया है।
संकट में राजपक्षे, बेटे के खिलाफ हत्या के आरोप की जांच

संकट में राजपक्षे, बेटे के खिलाफ हत्या के आरोप की जांच

श्रीलंकाई जांचकर्ताओं ने कब्र खोद कर मशहूर रग्बी खिलाड़ी का शव निकाला है ताकि उसका फॉरेंसिक परीक्षण किया जा सके। जांचकर्ताओं ने यह कदम इन आरोपों के बीच उठाया गया है कि अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के शासनकाल में उनके बेटे को बचाने के लिए जांच बंद कर दी थी। पुलिस के प्रवक्ता रूवान गुनाशेखरा ने कहा कि रग्बी खिलाड़ी वसीम थाजुद्दीन के शव को दोबारा जांच के लिए कोलंबो के देहीवेला उपनगर में कब्र खोदकर निकाला गया।
चीन पर मंडराया साउडलर का खतरा, 1.58 लाख लोग निकाले गए

चीन पर मंडराया साउडलर का खतरा, 1.58 लाख लोग निकाले गए

चीन ने अपने दक्षिणपूर्वी फुजियान प्रांत की ओर तेजी से बढ़ रहे साउडलर तूफान से बचाव की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके मद्देजनर 1.58 लाख लोगों को उनके घरों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। यह तूफान आज किसी समय इस प्रांत में कहर बरपाएगा।
नगा समझौते से आगे की चुनौतियां

नगा समझौते से आगे की चुनौतियां

नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (आई एम) के साथ शांति समझौता अशांत उत्तर पूर्व के, खासकर मणिपुर के टंखुल नगा बहुल इलाके में जहां उपरोक्त गुट का आधार है, एक हिस्से में शांति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है लेकिन इसके बाद अभी बहुत-सी जटिलताएं और चुनौतियां बाकी हैं। एनएससीएन (आईएम) का जनाधार नगालैंड के पड़ाेसी राज्यों में ज्यादा होने की वजह से असम और मणिपुर के एक तबके में यह आशंका बलवती हो रही है कि उनके राज्य के नगा बहुल इलाकों की बाबत किस कीमत पर फैसला हुआ है।
संकट में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री, चाहते हैं अग्रिम जमानत

संकट में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री, चाहते हैं अग्रिम जमानत

लुईस बर्जर रिश्वत मामले में गिरफ्तारी की आशंका के चलते गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में अपराध शाखा कामत से दो बार पूछताछ कर चुकी है।
अमेरिका, जापान के साथ भारत को भी खतरा माना चीन ने

अमेरिका, जापान के साथ भारत को भी खतरा माना चीन ने

अब तक चीन भारत को भले ही घोषित रूप से अपने लिए खतरा नहीं मानता रहा हो और भारत के साथ दोस्ती को बढ़ावा देने की बात करता रहा हो मगर अब उसने आखिरकार यह मान लिया है कि उसके हवाई क्षेत्र को भारत से खतरा हो सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement