Advertisement

Search Result : "चीन संकट"

दक्षिण चीन सागर में ताकत दिखा रही है चीन की नौसेना

दक्षिण चीन सागर में ताकत दिखा रही है चीन की नौसेना

अमेरिका के साथ क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच चीनी नौसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में 10 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास के महत्व को कम तवज्जो देते हुए चीनी सेना ने कहा है कि यह कल हेनान प्रांत में शुरू हुआ था और किसी पड़ोसी देश के खिलाफ निर्देशित नहीं है।
बहुराष्‍ट्रीय कंपनियां ग्रीस से ज्‍यादा चीन से चिंतित

बहुराष्‍ट्रीय कंपनियां ग्रीस से ज्‍यादा चीन से चिंतित

भारत, अमेरिका और सिंगापुर सहित दुनियाभर की बहुराष्ट्रीय कंपनियां चीन की बुनियादी आर्थिक समस्याओं से ज्यादा चिंतित नजर आ रही हैं। एसोचैम के एक दस्तावेज के मुताबिक, इन कंपनियों को आशंका है कि ग्रीस संकट की तुलना में चीन की खराब अर्थव्यवस्‍था का ‌विश्व के वित्तीय और कमोडिटी बाजारों पर ज्यादा असर पड़ेगा।
टॉप 500 में भारत की सिर्फ 7 कंपनियां, चीन की 100

टॉप 500 में भारत की सिर्फ 7 कंपनियां, चीन की 100

दुनिया की शीर्ष 500 कंपनियों की फार्च्यून पत्रिका की सूची में जहां सिर्फ 7 भारतीय कंपनियों जगह बना पाई हैं वहीं चीन की 100 कंपनियां इस सूची में शामिल हैं। बड़ी कंपनियों के मामले में चीन की तुलना सिर्फ अमेरिका से हो सकती है जिसकी 128 कंपनियां इस सूची में हैं।
चीन में भी ‘नैतिक पुलिसिंग’

चीन में भी ‘नैतिक पुलिसिंग’

अगर आपको लगता है कि किसी को चूमने या आपस में बाहों में लिपटे होने पर भारत के कुछ ‘शुद्धतावादी’ ही आवाज उठाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चीन में पिछले दिनों भूमिगत मार्ग पर एक युवा जोड़ों के चुंबन करने और अंतरंग होने का वीडियो वायरल होने पर वहां के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद पुलिस ने यात्रियों को चेताया है कि ऐसा करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी करके बताया कि उसने कुलश्रेष्ठ की रिहाई में मदद की। गिरफ्तार किए गए सभी 20 लोगों को रिहा कर दिया गया है।
ग्रीस संकट: भारत कमर कस ले तो अच्छा

ग्रीस संकट: भारत कमर कस ले तो अच्छा

यह कोई लंबे चाकुओं वाली रात (नाईट ऑफ लॉन्ग नाईव्ज) नहीं थी। इस बार यह सबको पता था। यूनान के यूरोजोन से बाहर हो जाने को रोकने के लिए एक समाधान निकाल लिया जाएगा, यह और कुछ नहीं सिर्फ एक भोली भाली सोच थी। जैसे ही यूनान के अनियत मार्क्सवादी वित्त मंत्री यानिस वारूफकिस ने अपना पद छोड़ा तो स्टॉक बाजार और मुद्रा विनीमय केंद्र को समझ में ही नहीं आया कि कैसी प्रतिक्रिया दें, राहत मिलने की या घबराहट या गुस्से और खुशी वाली कि सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है।
लखवी मामले पर चीन ने मोदी को चिढ़ाया

लखवी मामले पर चीन ने मोदी को चिढ़ाया

मुंबई हमले के मास्टर माइंड जकी उर रहमान लखवी की जेल से रिहाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंताओं के बावजूद चीन संयुक्त राष्ट्र में लिए गए अपने स्टैंड पर कायम है। चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के तौर पर चीन हमेशा 1267 समिति के मामलों से हमेशा तथ्यों के आधार पर और वास्तविकता एवं निष्पक्ष की भावना के साथ निपटता है।
यहां तो भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया

यहां तो भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया

भारत ने इस्पात उत्पादन के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है और इस मामले में पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर आ गया है। केंद्रीय इस्पात व खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बेलआउट की शर्तों को ग्रीस ने नकारा, शेयर बाजारों में खलबली

बेलआउट की शर्तों को ग्रीस ने नकारा, शेयर बाजारों में खलबली

यूनान की जनता ने अंतरराष्‍ट्रीय अार्थिक मदद (बेलआउट पैकेज) की शर्तों को जनमत संग्रह में जोरदार तरीके से ठुकरा दिया है। इसके साथ ही यूनान और यूरोप की साझा मुद्रा के भविष्‍य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। बेलआउट पैकेज के बदले खर्चों में कटौती की शर्तों को यूनान के 61 फीसदी लोगों ने 'ना' पर मुहर लगाकर नकार दिया। इस फैसले के बाद यूनान के यूरोजोन से बाहर होने की आशंका बढ़ गई है। बेलआउट पैकेज की शर्तों के खारिज होने का सीधा मतलब है कि आईएमएफ और यूरो‍पीय संघ से कर्ज के लिए चल रही यूनान की वार्ता को झटका लगेगा।
यूनान संकट: भारत और दुनिया के लिए सबक

यूनान संकट: भारत और दुनिया के लिए सबक

जहां तक यूनान के मौजूदा संकट का सवाल है, इससे जुड़े मजाक की भी अपनी-अपनी विचारधाराएं हैं। एक प्रचलित चुटकुले का पूंजीवादी संस्करण इस प्रकार है। डच होने की पहचान यह है कि एक रेस्तरां में एक टेबल पर साथ में खाना खाए लोग मिलकर बिल का भुगतान करते हैं जबकि ग्रीक होने का मतलब है खाना खा लेने और शराब पी लेने के बाद जब सभी उठते हैं तो पता चलता है कि बिल देने के लिए किसी के पास पैसे नहीं हैं। इसी लतीफे का समाजवादी संस्करण यह है कि जिन लोगों ने खाने का आर्डर दिया है उन्हें पता चलता है कि उनका खाना रेस्‍तरां का मालिक खा गया और अब बिल उनको भरना है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement