Advertisement

Search Result : "जनता परिवार"

एमपी : सहकारिता में घालमेल रोकने के लिए लोकपाल बनाया जाएगा

एमपी : सहकारिता में घालमेल रोकने के लिए लोकपाल बनाया जाएगा

मध्‍य प्रदेश में सहकारिता में गड़बड़ियां रोकने के लिए सहकारी लोकपाल की व्यवस्था बनाई जाएगी। साथ ही विभाग में इंटरनल विजिलेंस का भी गठन होगा। यह अनियमितताओं की जांच करेगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहकारिता मंथन कार्यक्रम में कही। उन्होंने खुद ही सहकारिता क्षेत्र की गड़बड़ियों के उदाहरण गिनाए। बताया कि हाउसिंग में धोखाधड़ी करने वालों पर तो मैंने स्वयं एफआईआर कराने को कहा।
जनता से बदतमीजी करने वालों को टिकट नहीं देंगी ममता

जनता से बदतमीजी करने वालों को टिकट नहीं देंगी ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कुछ सांसदों और पार्टी के अन्य जन प्रतिनिधियों को सतर्क करते हुए कहा है कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करने पर चुनाव में दोबारा टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नीति निर्धारण कमेटी की बैठक में पार्टी नेताओं को सतर्क किया और आरामबाग की सांसद अपरूपा पोद्दार को जनता के साथ खराब व्यवहार करने के लिए फटकार लगाई। पोद्दार के द्वारा एक शिक्षक के साथ बदतमीजी करने की शिकायत मिली थी।
मुलायम ने संभाली कमान  कहा,  परिवार में कोई मतभेद नहीं

मुलायम ने संभाली कमान कहा, परिवार में कोई मतभेद नहीं

परिवार में मचे घमासान के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने डैमेज कंटोल की कमान सम्भालते हुए आज कहा कि उनके परिवार में कोई मतभेद नहीं है और उनके रहते पार्टी में कोई फूट नहीं पड़ सकती। मुलायम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फैसला पलटते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरने के बाद बर्खास्त किये गये खनन मंत्री के खिलाफ हुई कार्रवाई वापस लेने का एेलान करते हुए विश्वास जताया कि अखिलेश उनकी बात को नहीं काटेंगे।
अखिलेश ने कहा सरकार का झगड़ा है परिवार का नहीं

अखिलेश ने कहा सरकार का झगड़ा है परिवार का नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार का झगड़ा है, परिवार का नहीं। अखिलेश ने यह बात उस समय कही जब समाजवादी पार्टी और सरकार में उठापटक का दौर चल रहा है। पार्टी में जहां अखिलेश को प्रदेश के अध्यक्ष पद से हटाकर शिवपाल को दे दिया गया है वहीं अखिलेश ने शिवपाल के विभागों में कटौती कर दी।
उत्तर प्रदेश: बहुत पहले पड़ गए थे मुलायम परिवार में दरार के बीज

उत्तर प्रदेश: बहुत पहले पड़ गए थे मुलायम परिवार में दरार के बीज

समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच की ताजा जंग का ठीकरा बेशक दो मंत्रियों की बर्खास्तगी या मुख्य सचिव को हटाए जाने पर फूट रहा हो मगर सच्चाई यह है कि विवाद केवल इतना भर नहीं है बल्कि उसकी जड़ें बेहद गहरी हैं। इस विवाद का बीज उस दिन ही पड़ गया था जब विधानसभा चुनावों से ऐन पहले अखिलेश से चर्चा के बिना ही बाहुबली डीपी यादव को सपा में शामिल कराने को हरी झंडी दी गई थी। इस पर प्रदेश पार्टी के मुखिया अखिलेश ने डीपी यादव को न लेने का एलान कर पहली बार चाचा शिवपाल को अपनी ताकत का एहसास कराया।
ओणम के मौके पर शाह की ‘वामन जयंती’ की बधाई, भड़के केरल के लोग

ओणम के मौके पर शाह की ‘वामन जयंती’ की बधाई, भड़के केरल के लोग

केरल के महत्वपूर्ण त्यौहार ओणम के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ‘वामन जयंती’ की बधाई दिए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ओणम का सप्ताह व्यापी त्यौहार राजा महाबली की घर वापसी के तौर पर मनाया जाता है। मान्यता है कि उनका राज्य और शासन विष्णु के अवतार वामन ने छीन लिया था। अमित शाह के बधाई संदेश में वामन अवतार को महाबली के सिर पर पैर रखे हुए दिखाया गया है।
डिजिटिल इंडिया में हिन्दी समाज

डिजिटिल इंडिया में हिन्दी समाज

हिन्दी उत्सव- हिन्दी दिवस- पखवाड़ा। राष्ट्रभाषा की गौरव गाथा और जयकार। संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी की मान्यता के लिए प्रधानमंत्रियों द्वारा सौ-सौ करोड़ तक खर्च की घोषणाएं। दुनिया के 130 विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा की पढ़ाई की व्यवस्था। बॉलीवुड से दक्षिण भारत ही नहीं यूरोप, अमेरिका, एशिया ही नहीं अफ्रीका में भी हिन्दी फिल्मों और गानों की गूंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पहले जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी को सही गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के संकल्प, संघर्ष, वायदे और एक हद तक उपलब्धियां भी। लेकिन असलियत में भारत की तरक्की के साथ हिन्दी को समुचित महत्व कहां मिल पाया है?
अधिकांश लोग नहीं चाहते एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव

अधिकांश लोग नहीं चाहते एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव

लोकसभा-राज्य विधानसभाओं के चुनाव साथ-साथ कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम पर सरकार ने जनता से राय मांगी है। इस पर राजनीतिक हलकों में ज्‍यादा उत्‍साह नहीं हैं। बहुत सारे राजनीतिक दलों ने इसे अव्यवहारिक करार दिया है। लोकसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि यह अव्यवहारिक है। यह किस तरह होगा?
एक साथ चुनाव कराने पर जनता की राय पूछ रही है सरकार

एक साथ चुनाव कराने पर जनता की राय पूछ रही है सरकार

क्या लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना वांछित है। इस सवाल के साथ-साथ सरकार ने इसी मुद्दे से जुड़े अन्य कई सवालों को अपनी वेबसाइट माईगोव डॉट कॉम पर पोस्ट किया है ताकि वह आम जनता समेत सभी लोगों के विचार जान सके। इस मुद्दे पर अपने विचार देने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।
अब जनता भी पद्म पुरस्कारों की कर सकेगी अनुशंसा

अब जनता भी पद्म पुरस्कारों की कर सकेगी अनुशंसा

केंद्र सरकार जनता को एक और अधिकार देने जा रही है। जनता को अब पद्म पुरस्कारों के लिए किसी भी हस्ती और लब्धप्रतिष्ठ के नाम की सिफारिश करने का अधिकार मिलने वाला है। संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पहली बार जनता को ये अधिकार मिल रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement