Advertisement

Search Result : "जब्त"

जयपुर में सेना में भर्ती कराने वाले ठगों का भंडाफोड़, जब्त किए 1.79 करोड़ रुपये

जयपुर में सेना में भर्ती कराने वाले ठगों का भंडाफोड़, जब्त किए 1.79 करोड़ रुपये

मिलिट्रीइंटेलीजेंस लाइजन यूनिट जोधपुर और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने सेना में भर्ती कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने ठगों के पास से 1.79 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की है।
उपचुनाव: 10 में से भाजपा को 5, कांग्रेस को 3 सीटें, दिल्ली में 'आप' की जमानत जब्त

उपचुनाव: 10 में से भाजपा को 5, कांग्रेस को 3 सीटें, दिल्ली में 'आप' की जमानत जब्त

आठ राज्‍यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्‍ली की राजौरी गार्डन सीट भाजपा ने जीत ली है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई है।
उपचुनाव: 10 में से 5 सीटों पर भाजपा व 3 पर कांग्रेस जीती, दिल्ली में आप की जमानत जब्त

उपचुनाव: 10 में से 5 सीटों पर भाजपा व 3 पर कांग्रेस जीती, दिल्ली में आप की जमानत जब्त

भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्‍जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्‍थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।
गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट जब्त

गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट जब्त

उत्तर प्रदेश में बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट आज जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा कि पासपोर्ट को रद्द करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विदेश मंत्रालय से संपर्क करेगी।
चुनाव में धनबल : 2016 में 1.25 अरब रूपये से अधिक धनराशि जब्त

चुनाव में धनबल : 2016 में 1.25 अरब रूपये से अधिक धनराशि जब्त

चुनाव में धनबल के बढ़ते प्रभाव पर विभिन्न वर्गों की चिंताओं के बीच 2016 में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में सम्पन्न हुए चुनाव के दौरान कानून अनुपालन एजेंसियों ने 1.25 अरब रूपये से अधिक धनराशि जब्त की।
गुजरात : बीएसएफ ने दो और पाकिस्तानी नौका जब्त की

गुजरात : बीएसएफ ने दो और पाकिस्तानी नौका जब्त की

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कच्छ में एक पाकिस्तानी नौका जब्त किए जाने के एक दिन बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज फिर पड़ोसी देश के दो और नौकाओं को जब्त किया।
गुजरात में धोखाधड़ी : साध्वी गिरफ्तार, 1.25 करोड़-2.4 किलो सोना जब्त

गुजरात में धोखाधड़ी : साध्वी गिरफ्तार, 1.25 करोड़-2.4 किलो सोना जब्त

गुजरात के बनासकांठा जिले की पुलिस ने पालनपुर के एक घर में छापेमारी के दौरान 1.25 करोड़ रूपए नगद और 2.4 किलो सोना जब्त किया और मुक्तेश्वर मठ से जुड़ी साध्वी जयश्री गिरी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया।
मुंबई हवाईअड्डे से 69 लाख रुपये जब्त, चार गिरफ्तार

मुंबई हवाईअड्डे से 69 लाख रुपये जब्त, चार गिरफ्तार

मुंबई के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने आज दो अलग-अलग मामलों में करीब 69 लाख रुपये जब्त किये, जिसमें से 25 लाख रुपये 2,000 रूपये के नये नोटों में पाये गये। सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस इकाई ने आज तड़के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से ये जब्ती की और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुणे के एक फ्लैट से मिले 70 से ज्यादा सांप, दो लोग गिरफ्तार

पुणे के एक फ्लैट से मिले 70 से ज्यादा सांप, दो लोग गिरफ्तार

पुणे के एक आवासीय फ्लैट से रसेल वाइपर और कोबरा जैसे 70 से ज्यादा जानलेवा सांप बरामद किए गए हैं जिन्हें अवैध तरीके से उनका जहर निकालने के लिए रखा गया था। इस फ्लैट में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
महाराष्ट्र में 35 लाख रुपये के नए नोट, ढाई किलोग्राम सोना जब्त

महाराष्ट्र में 35 लाख रुपये के नए नोट, ढाई किलोग्राम सोना जब्त

मुंबई के पनवेल इलाके में छह लोगों के पास से 2,000 रुपये के नए नोटों में 35 लाख रुपये से अधिक की नकदी और ढाई किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement