Advertisement

Search Result : "जमीन विवाद"

ग्राफिक विवाद के बाद लोकमत अखबार पर हमला

ग्राफिक विवाद के बाद लोकमत अखबार पर हमला

महाराष्ट्र के अखबार में रविवार को निकलने वाले सप्लीमेंट मंथन पेज पर एक लेख प्रकाशित हुआ। इस लेख को लेकर एक समुदाय में गुस्सा बढ़ गया और अखबार के कार्यालय में तोड़ फोड़ हुई।
गौरक्षा संदेश वाली कलाकृति पर भी हंगामा, वसुंधरा ने जताया खेद

गौरक्षा संदेश वाली कलाकृति पर भी हंगामा, वसुंधरा ने जताया खेद

देश में गोमांस पर छिड़ी बहस के बीच जयपुर में गाय को बचाने का संदेश देने वाली कलाकृति पर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो कलाकारों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घटना पर खेद व्यक्त किया है।
छात्रसंघ विवाद: आदित्यनाथ को इलाहाबाद में घुसने से रोका

छात्रसंघ विवाद: आदित्यनाथ को इलाहाबाद में घुसने से रोका

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को आज इलाहाबाद में प्रवेश लेने से रोक दिया गया। अधिकारियों का दावा है कि इस समारोह के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
विवाद में फंसे पतजंलि नूडल्‍स, रामदेव का दावा-सब सही

विवाद में फंसे पतजंलि नूडल्‍स, रामदेव का दावा-सब सही

नेस्‍ले की मैगी की टक्‍कर में बाजार में उतारे गए बाबा रामदेव के आटा नूडल्स विवादों में घिर गए हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पतंजलि के आटा नूडल्स को खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की मंजूरी नहीं मिली है। जबकि बाबा रामदेव की ओर से दावा किया है उनका उत्‍पाद पूरी तरह से कानूनी है। आटा नूडल्‍स बनाने वाली सभी यूनिट्स के पास लाइसेंस हैं।
वीके सिंह के विवादित बोल, पैसे लेकर छेड़ी असहिष्णुता पर बहस

वीके सिंह के विवादित बोल, पैसे लेकर छेड़ी असहिष्णुता पर बहस

केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह फिर अपने बोल को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने देश में असहिष्‍णुता को लेकर छिड़ी बहस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत में असहिष्णुता पर बहस उन लोगों ने छेड़ी जिन्हें इस काम के लिए पैसे दिए गए और यह बहस कुछ ज्यादा ही कल्पनाशील लोगों के दिमाग की गैर जरूरी उपज है और खास बिहार चुनाव से पहले राजनीति से प्रेरित होकर शुरू कर गई थी।
गिरिश कर्नाड को जान से मारने की धमकी

गिरिश कर्नाड को जान से मारने की धमकी

18 सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान को लेकर विवाद गंभीर मोड़ पर पहुंचता जा रहा है। इस विवाद में बुधवार को नया मोड़ तब आया जब मशहूर अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड को जान से मारने की धमकी दी गई।
ओआरओपी पर नाराज पूर्व फौजियों ने की मेडल जलाने की कोशिश

ओआरओपी पर नाराज पूर्व फौजियों ने की मेडल जलाने की कोशिश

एक रैंक एक पेंशन पर पूर्व सैनिकों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे रिटायर्ड फौजियों ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने मेडल जलाने का प्रयास करने के बाद राष्ट्रपति भवन मार्च करने की कोशिश की।
खट्टर सरकार में खेमका को राहत, आरोपपत्र हटा

खट्टर सरकार में खेमका को राहत, आरोपपत्र हटा

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को राहत देते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ आरोपपत्र हटा दिया जिसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उनपर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने का आरोप लगाया था क्योंकि खेमका ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाडा के स्वामित्व वाली एक कंपनी और रियल्टी कंपनी डीएलएफ के बीच एक भूमि सौदे का दाखिल खारिज रद्द कर दिया था।
बिहार में भाजपा के 'गाय' वाले विज्ञापन पर विवाद

बिहार में भाजपा के 'गाय' वाले विज्ञापन पर विवाद

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले गाय को लेकर प्रकाशित भाजपा के एक विज्ञापन पर राजनीति गरमा गई है। इस विज्ञापन पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए नीतीश कुमार नीती महागठबंधन ने चुनाव आयोग से शिकायत करने का फैसला किया है।
बीफ विवाद: सिद्धारमैया को धमकी देने वाला नेता गिरफ्तार

बीफ विवाद: सिद्धारमैया को धमकी देने वाला नेता गिरफ्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस. सिद्धरमैया द्वारा देश में चल रहे बीफ विवाद के विरोध स्वरुप गोमांस खाने की बात कहने पर उनका सिर कलम कर देने की धमकी देने वाले स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह धमकी शिवमोगा शहर नगर निकाय परिषद के पूर्व अध्यक्ष एस एन चन्नबसप्पा ने सोमवार को दी थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement