Advertisement

Search Result : "झूठी जानकारी"

पाक ने कंडोम के विज्ञापन पर लगाई पाबंदी, नहीं चाहता बच्चों को हो जानकारी

पाक ने कंडोम के विज्ञापन पर लगाई पाबंदी, नहीं चाहता बच्चों को हो जानकारी

पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने देश के सभी टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों को नोटिस जारी कर गर्भ निरोधकों और परिवार नियोजन के उत्पादों के विज्ञापनों को 'तुरंत प्रभाव से रोकने' को कहा है।
सीआईसी ने विश्वविद्यालयों से पीएम की डिग्री पर जानकारी देने को कहा

सीआईसी ने विश्वविद्यालयों से पीएम की डिग्री पर जानकारी देने को कहा

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय को निर्देश जारी किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षिक योग्यता के बारे में सूचना मांगने वाले आरटीआई आवेदनों का उचित जवाब दें।
मलिका के प्यार की जानकारी देने वाला पत्र 14 हजार पाउंड में बिका

मलिका के प्यार की जानकारी देने वाला पत्र 14 हजार पाउंड में बिका

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने प्रिंस फिलिप से मोहब्बत होने की दास्तां जिस दो पन्ने की चिट्ठी में बयां की थी, उसे खरीदने के लिए नीलामी के दौरान आज लोगों ने बढ़-चढ़ कर बोली लगाई और अंतत: वह 14,000 पाउंड में बिका। इक्कीस साल की उम्र में राजकुमारी एलिजाबेथ ने शादी से कुछ ही महीने पहले 1947 में यह चिट्ठी लेखिका बेटी शॉ को लिखी थी।
‘नहीं मिल सकती राष्ट्रपति की कारों की जानकारी’

‘नहीं मिल सकती राष्ट्रपति की कारों की जानकारी’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल में लाई जाने वाली कारों के निर्माण, मॉडल नंबर और रजिस्ट्रशन नंबर की जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है और इस तरह की जानकारी सार्वजनिक करने से देश के प्रथम नागरिक के लिए खतरा हो सकता है। मंत्रालय ने जिस सूचना को देने से मना कर दिया है वह अपुष्ट सूत्रों के हवाले से सोशल मीडिया पर उपलब्ध है।
खुफिया रिपोर्ट: हिरासत में नहीं जैश प्रमुख मसूद अजहर

खुफिया रिपोर्ट: हिरासत में नहीं जैश प्रमुख मसूद अजहर

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को न ही गिरफ्तार किया गया है और न ही उसे नजरबंद किया गया है। यह दावा खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया है। यहां तक कि मसूद अजहर के तीन कनिष्ठ सहयोगियों को जिस मामले में हिरासत में लिया गया है उसका भी पठानकोट आतंकी हमले से कोई संबंध नहीं है।
पाक से वार्ता पठानकोट हमले में उसकी कार्रवाई पर निर्भर: भारत

पाक से वार्ता पठानकोट हमले में उसकी कार्रवाई पर निर्भर: भारत

कूटनीतिक संबंधों की गेंद पाकिस्तान के पाले में डालते हुए भारत ने आज पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत, पठानकोट आतंकी हमले में इस्लामाबाद की त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई पर निर्भर करेगी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस हमले को लेकर भारत की तरफ से पड़ोसी देश को पर्याप्त खुफिया जानकारी प्रदान की गई है।
जेएनयू में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत पर दंड का प्रावधान

जेएनयू में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत पर दंड का प्रावधान

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने यौन उत्पीड़न को लेकर एक नई नीति की अधिसूचना जारी की है जिसमें झुठी शिकायतों के लिए भी दंड का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दो साल के दौरान दिल्ली के किसी अन्य संस्थान की तुलना में जेएनयू में यौन उत्पीड़न की सर्वाधिक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद अगर कोई झूठी अफवाह फैलाता है तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर सकती है। ताजा मामला सहारनपुर का है जहां रितु राठौर नाम की एक महिला के खिलाफ गाय से संबधित अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रितु राठौर भाजपा से जुड़ी हैं।
मां की कहानी झूठी, मोदी का रोना नाटकबाजी: कांग्रेस

मां की कहानी झूठी, मोदी का रोना नाटकबाजी: कांग्रेस

कांग्रेस के प्रवक्‍ता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर सवाल उठाया कि अगर उन्‍हें अपनी मां की इतनी ही परवाह है तो अपने साथ क्‍यों नहीं रखते। 12 साल गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहने के बावजूद पीएम ने उन्‍हें अपने शपथ-ग्रहण समारोह तक में नहीं बुलाया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को झूठा करार दिया है कि जिसमें उन्‍होंने कहा था कि उनकी मां दूसरों के घरों में बर्तन साफ करती थीं।
दिल्‍ली में झूठी निकली फायरिंग की अफवाह, हाई अलर्ट

दिल्‍ली में झूठी निकली फायरिंग की अफवाह, हाई अलर्ट

पंजाब में आतंकी हमले के बाद राजधानी दिल्‍ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस और संसद के नजदीक की अफवाह फैली जो गलत साबित हुईै।
Advertisement
Advertisement
Advertisement