एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में दिल्ली में चल रहे एक रणजी मुकाबले के दौरान मैदान पर ही दो खिलाड़ी आपस में भीड़ गए। दोनों ही खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के कप्तान भी हैं।
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस तरह उनके संन्यास को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे सहवाग ने कल दुबई में अपने इस फैसले के संकेत दिए थे।
हरफनमौला क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने लगभग 14 महीने के बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी की जबकि चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम में और कोई बदलाव नहीं किया। वहीं चोटिल रविचंद्रन अश्विन को भी इस दौर में जगह मिली है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो एकदिवसीय मैच वह नहीं खेलेंगे।
राजकोट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में हार्दिक पटेल के व्यवधान डालने की धमकी को देखते हुए गुजरात में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने लगभग 20 हजार टिकट खरीद लिए हैं। पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे नेता हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि पटेल समुदाय को टिकट नहीं बेचे जा रहे हैं।
भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक जहीर खान ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। चोटों से तंग आ चुके इस धुरंधर गेंदबाज ने स्वीकार किया कि अब उनका शरीर खेलने का बोझ नहीं उठा सकता। फिल्हाल वह आईपीएल-9 में खेलेंगे लेकिन इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट से भी विदा लेना चाहते हैं।
रोहित शर्मा के शतक के बावजूद कानपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच रनों से हार दिया। पिछले 10 दिन में यह दूसरा मौका है जब रोहित के शतक के बावजूद भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जबाव में भारत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन ही बना पाया। इस हार के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिये भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो से 11 अक्टूबर तक ऑकलैंड, नेल्सन और क्राइस्टचर्च में छह मैचों की टेस्ट शृंखला खेलेगी।
अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से जो छात्र डाॅक्टर बनकर निकल रहे हैं, उसमें से 54 प्रतिशत डाॅक्टर विदेश चले जाते हैं और लौटकर भारत नहीं आते। रिपोर्ट यह भी कहती है कि हिन्दी माध्यम से स्कूल की पढ़ाई अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्र जब एम्स जैसी संस्था में पढ़ने जाते हैं, तो भाषाई स्तर पर पिछड़ने की वजह से उनमें से कई तो आत्महत्या तक कर लेते हैं। यही वजह है कि अब एमबीबीएस की परीक्षा हिंदी में कराने की मुहिम तेज हो गई है।
भारत की वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ब्रिटिश सेना की तरफ से गुरुवार को लंदन के ओवल मैदान पर होने वाले क्रिकेट फोर हीरोज टी20 क्रिकेट मैच में खेलेंगे।