यूपी के बरेली में दर्दनाक हादसा हुआ। रविवार देर रात ट्रक व बस की भीषण टक्कर से दोनों में आग लग गई जिससे बस में सवार 22 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। करीब 15 बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर के पड़ोसी जिले सीतामढ़ी में आज सुबह कैदियों को ले जा रहे एक पुलिस वाहन और ट्रक के बीच टक्कर से पुलिस वाहन में सवार सात पुलिसकर्मियों और एक कट्टर नक्सली की मौत हो गई। छह लाोग घ्ाायल हैं।
राज्यसभा में गुरुवार को उप सभापति पी जे कुरियन ने सरकार से राजस्थान के अलवर में गौरक्षकों द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के संबंध में जांच करने और सदन को तथ्यों से अवगत कराने के लिए कहा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में खड़े एक ट्रक पर चढ़े, हॉर्न बजाया और ट्रक चलाने की मुद्रा दिखाई। दरअसल यह सब उन्होंने वहां मौजूद ट्रक उद्योग के प्रतिनिधियों के स्वागत में किया।
दिल्ली के छावनी इलाके में मंगलवार तड़के एक बस और ट्रक की भिड़ंत में 19 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक फरार है।
गुजरात में बनासकांठा जिले के देसा शहर के नजदीक एक कार और ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।हादसे में चार महीने के एक शिशु सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।
यहां के अलीगंज के असदपुर गांव में गुरुवार को ट्रक और स्कूल बस की टक्कर में 24 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गए। बस जेएस पब्लिक स्कूल की थी। इसमें 61 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि छुट्टी के ऑर्डर के बाद भी स्कूल खुला था। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। इस हादसे पर मोदी, होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है।
विस्फोटकों से लदे कचरे के एक ट्रक को चला रहा आत्मघाती हमलावर अपने वाहन को लेकर सोमवार को उत्तरी सिनाय की एक पुलिस इमारत के बाहर सुरक्षा जांच चौकी में घुस गया जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हो गये।