Advertisement

Search Result : "दलित आंदोलन"

सूखे से बढ़ी बाल मजदूरी की समस्या- कैलाश सत्यार्थी

सूखे से बढ़ी बाल मजदूरी की समस्या- कैलाश सत्यार्थी

सूखे का प्रभाव बच्चों पर भी पड़ने लगा है। बालश्रम के लिए कार्यरत संस्‍था बचपन बचाओ आंदोलन के संस्‍थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने सूखे से प्रभावित बच्चों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।
गुजरात में ‘गरीब’ सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण

गुजरात में ‘गरीब’ सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण

पटेल आरक्षण आंदोलन के दबाव के मद्देनजर गुजरात की भाजपा सरकार ने सामान्य वर्ग में पाटीदारों सहित आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की आज घोषणा की। इस घोषणा के अनुसार छह लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार आरक्षण के पात्र होंगे।
दलित युवती से दुष्कर्म-हत्या मामले की जांच सीबीआई करेगी

दलित युवती से दुष्कर्म-हत्या मामले की जांच सीबीआई करेगी

राजस्थान सरकार ने बीकानेर जिले के नोखा स्थित एक शिक्षण संस्थान की छात्रा से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने का निर्णय किया है।
गुजरात: पटेल आंदोलन ने हिंसक रूप लिया, महेसाणा में कर्फ्यू

गुजरात: पटेल आंदोलन ने हिंसक रूप लिया, महेसाणा में कर्फ्यू

आरक्षण और जेल में बंद समुदाय के नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर पटेल समुदाय की विशाल रैली ने आज हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने दो भवनों में आग लगा दी और कुछ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद महेसाणा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
जमानत पर चल रहे पी पी पांडे बने गुजरात के डीजीपी

जमानत पर चल रहे पी पी पांडे बने गुजरात के डीजीपी

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी पी पांडे ने आज गुजरात के प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। इससे पहले निवर्तमान डीजीपी पी सी ठाकुर का अप्रत्याशित तरीके से दिल्ली तबादला कर दिया गया था।
दिखावा है भाजपा और कांग्रेस का दलित प्रेम: मायावती

दिखावा है भाजपा और कांग्रेस का दलित प्रेम: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर दलित प्रेम का दिखावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों को उनका संवैधानिक हक न देने पर आमादा पार्टियों के खिलाफ बसपा को केंद्र और राज्यों में एक राजनीतिक ताकत बनना होगा और साल 2007 की तरह उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी।
चर्चाः काम नहीं, नाम पर राजनीति | आलोक मेहता

चर्चाः काम नहीं, नाम पर राजनीति | आलोक मेहता

केंद्र और दिल्ली सरकार की नाक के नीचे हजारों दलित परिवारों के लिए पीने लायक साफ पानी, बच्चों के लिए शिक्षा, सिर छिपाने लायक छोटे फ्लैट, गंदी नालियां और शौचालय साफ करने के लिए सामान और ‌उचित मजदूरी नहीं है।
दलित छात्रा के परिजनों से मिले राहुल

दलित छात्रा के परिजनों से मिले राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में स्थित एक शिक्षण संस्थान में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई दलित छात्रा के परिजनों से आज उनके गांव त्रिमोही में मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री तथा प्रशासन से मांग की कि वे पीड़ित परिवार की मदद करे। राहुल ने कहा यह राजनीति का मुद्दा नहीं है।
आईपीएल: पिचों के लिए सीवेज के ट्रिटेड पानी का इस्तेमाल करेगा बीसीसीआई

आईपीएल: पिचों के लिए सीवेज के ट्रिटेड पानी का इस्तेमाल करेगा बीसीसीआई

राज्य में सूखे की भयावहता के बीच आईपीएल मैचों के आयोजन पर बंबई हाईकोर्ट की नाराजगी को देखते हुए बीसीसीआई ने आज कहा कि पानी के बेजा इस्तेमाल से बचने के लिए वह पिचों के रख-रखाव के लिए सीवेज का साफ किया हुआ पानी खरीद कर इस्तेमाल करेगा।
देश में कानूनी जागरूकता के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत: प्रशांत भूषण

देश में कानूनी जागरूकता के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत: प्रशांत भूषण

देश के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने कहा है कि देश की न्यायिक व्यवस्था चरमराई हुई है और इसे सुधारने के लिए देश में कानूनी जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का एक बड़ा आंदोलन चलाना होगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement