देश की विभिन्न जेलों में बंद आठ महिला कैदियों को आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘तिनका तिनका बंदिनी’ अवॉर्ड-2017 दिए गए। जिन महिला कैदियों को अवॉर्ड दिए गए, उनमें कई महिलाएं उम्रकैद की सजा काट रही हैं तो किसी को मौत की सजा सुनाई गई है।
बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) के लिए हाल ही में हुई वोटिंग पर मेयर की जंग अब खत्म हो गई है। भाजपा द्वारा शिवसेना के मेयर पद के उम्मीदवार को समर्थन देने के बाद, शिवसेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर को मेयर चुन लिया गया है।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अगले वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 48,000 करोड़ रुपये का बजट आज पेश किया। इसमें मुख्य रूप से परिवहन, स्वास्थ्य, जल वितरण और शिक्षा संबंधी ढांचागत सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीजा बैन को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेशानुसार छह मुसलमान-बहुल देशों से अमेरिका आने वालों को नए वीज़ा जारी नहीं किए जाएंगे, लेकिन जिनके पास पहले से वीज़ा या ग्रीन कार्ड है, उन पर कोई रोक नहीं लगेगी।
गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी जैसी नदियों की अविरल धारा और निर्मलता सुनिश्चित करने के लिए जल विशेषज्ञों ने तालाबों, छोटी नदियों को बचाने के कार्य से ग्राम पंचायतों को जोड़ने तथा नदियों को बांधे और जोड़े बिना बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति से बचने का नया विज्ञान खोजने की जरूरत बतायी है।
सर्वोच्च न्यायालय ने आज केन्द्र सरकार को एक निर्देश जारी कर कहा कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक पद पर दो साल के लिए करनाल सिंह की नियुक्ति की नई अधिसूचना जारी करें।सात दिनों के अंदर नई अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया गया है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुझे कहा जा है कि मेरी मां इटली से आई थीं जबकि पंजाब के लोग भी तो इटली गए हैं। जब 2004 में कांग्रेस सत्ता में आई तो उन्होंने ही एक पंजाबी को पीएम बनाया था। राहुल ने कहा कि जहां भी पंजाबी जाते हैं वे शक्तिशाली बन जाते हैं। वह शनिवार को जलालाबाद में रैली को संबोधित कर रहे थे।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्राी अखिलेश यादव को दागी चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि सपा दागी चेहरे के नाम पर प्रदेश की जनता से वोट मांग रही है। मायावती ने अपने 61वें जन्मदिन पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सपा और भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत के चलते अपराधी, भ्रष्टाचारी, सांप्रदायिक तत्व और जंगलराज देखने को मिल रहा है। चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या, महिला उत्पीड़न, सरकारी व गैर सरकारी जमीनों पर कब्जे तथा सांप्रदायिक वारदात हो रही है।