Advertisement

Search Result : "नया पोस्टर"

ग्रीनपीस ने किया बॉलीवुड पोस्टर अभियान का ऐलान

ग्रीनपीस ने किया बॉलीवुड पोस्टर अभियान का ऐलान

आज गृह मंत्रालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि ग्रीनपीस इंडिया के एफसीआरए लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। पिछले एक साल से चल रहे सरकारी दमन और इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए संस्था ने कहा कि अपने भारतीय समर्थकों की मदद से वह अपने अभियान को जारी रखेगा। ग्रीनपीस ने बॉलीवुड के फिल्मी पोस्टरों को नया अवतार देकर वास्तविक जीवन की आजादी से जुड़ी कहानियों और संघर्षों को रचनात्मक रूप से दर्शाया है। सिविल सोसाइटी को इस ऑनलाइन अभियान में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया है।
क्‍या इंद्राणी ने करवाई बेटी की हत्‍या? मामले में नया मोड़

क्‍या इंद्राणी ने करवाई बेटी की हत्‍या? मामले में नया मोड़

खबर है कि मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी की पत्‍नी इंद्राणी मुखर्जी को जिस शीना बोरा की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वह इंद्राणी की बहन नहीं बल्कि बेटी थी।
आजादी विशेष | नए-पुराने कानूनों के बल पर नया कंपनी राज

आजादी विशेष | नए-पुराने कानूनों के बल पर नया कंपनी राज

सत्ता, कानून और न्यायालय से क्या आज भी देश के आम नागरिक और समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय की उम्मीद बंधती है? क्या उसके मौलिक अधिकार समाज के सुविधा संपन्न और रसूखदारों की तरह सुरक्षित हैं? कानूनों के संदर्भ में जब हम आजादी की बात करें तो इस पहलू की गहराई से विवेचना होनी चाहिए। समाज में, नीति-निर्धारकों में जो दो फाड़ है, वह कानून की दुनिया में भी साफ दिखाई देता है।
इम्तियाज का नया ‘तमाशा’

इम्तियाज का नया ‘तमाशा’

नई फिल्म आने वाली है, तमाशा। निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर का कहना है कि यह ‘इम्तियाज मार्का फिल्म है।’ इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं। तमाशा पूरी होने की पार्टी में जब उनसे छोटे भाई आदित्य रॉय कपूर के बारे में पूछ तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता आदित्य को मुझसे किसी सलाह की जरूरत है। वह खुद ही अपने करिअर को बेहतर ढंग से संभाल रहा है। अगर आप एक फिल्म पर लगभग एक साल लगाने जा रहे हैं तो वह अच्छी फिल्म के लिए ही होना चाहिए। ऐसे में फिल्मों के चयन को लेकर संजीदा होना अच्छा है।
पोस्टर युद्धः मोदी का बोधगया दौरा रद्द, नीतीश की सभा में हंगामा

पोस्टर युद्धः मोदी का बोधगया दौरा रद्द, नीतीश की सभा में हंगामा

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और केंद्र में नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बीच पोस्टर युद्ध चरम पर पहुंच चुका है। गया में भाजपा के पोस्टर-बैनर नष्ट किए जाने के बाद उपजे विवाद के कारण रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बोध गया दौरा रद्द कर दिया गया है जबकि बिहार फाउंडेशन चैप्टर का उद्घाटन करने दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में जमकर हंगामा हुआ।
शाहरूख की फिल्म ‘फैन’ का पोस्टर रिलीज

शाहरूख की फिल्म ‘फैन’ का पोस्टर रिलीज

शाहरूख खान की आने वाली फिल्म फैन का टीजर पोस्टर एसआरके यूनिवर्स के ट्वीटर अकाउंट पर आने के बाद शाहरूख खान ने इसे रीट्वीट किया है। शाहरूख के प्रशंसकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
मीडिया पर पाबंदी का नया दौर

मीडिया पर पाबंदी का नया दौर

शासन-प्रशासन की खामियों को छिपाने के लिए यूं तो सरकारें गाहे-बगाहे प्रयास करती रहती हैं मगर ऐसा प्रयास दबे-छिपे ही किया जाता रहा है। कभी किसी सरकार ने शासन की खबरों को मीडिया तक पहुंचने के लिए ऐसा रास्ता नहीं अपनाया कि सरकारी विभागों में मीडिया को ही एक तरह से बैन कर दिया जाए।
पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को लुुभाने के लिए भाजपा का नया दांव

पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को लुुभाने के लिए भाजपा का नया दांव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को लुभाने के लिए नया दांव चला है। भाजपा अब राज्य में पहली बार पार्टी द्वारा गठित ओबीसी मोर्चा की पहली राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन बिहार में करेगा।
निखर रही है खादी

निखर रही है खादी

जो न बदले वह फैशन ही क्या। पल-पल बदलती शैली ही फैशन की असली ताकत है। खादी आजादी की लड़ाई के वक्त से जनता के बीच लोकप्रिय है। पर इसे जनप्रिय बनाने के लिए समय-समय पर बदलाव करने पड़ते हैं। फैशन के इस दौर में खादी भी निखर रही है, संवर रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement