रीयल एस्टेट क्षेत्र में बढ़ते ऑनलाइन बाजार के बीच एक नया पोर्टल डोरकीज डॉट कॉम पेश किया गया है जिसमें मुख्य तौर पर खरीदारों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं दी गई हैं।
नए एक ब्लड ग्रुप का पता चला है। ए, बी, एबी, और ओ से इतर अब तक ‘बाम्बे ग्रुप’ को दुनिया का विरलतम ब्लड ग्रुप माना जाता था। लेकिन गुजरात के सूरत से चिकित्सकों ने नए एक ब्लड ग्रुप को ढूंढा है। एक व्यक्ति की जांच के दौरान यह जानकारी मिली है। दुनिया में कहीं भी ऐसे किसी ब्लड ग्रुप की नजीर नहीं मिली है। नए इस ब्लड ग्रुप का नाम रखा गया है ‘INRA’।
विभिन्न धर्मों और पंथों से नाता रखने वाले करीब 25 धार्मिक समूहों के प्रमुखों ने केन्द्र से अनुरोध किया है कि वह गंगा के संरक्षण के लिए नया कानून बनाए। गंगा दुनिया की उन नदियों में शामिल है जिन्हें सबसे ज्यादा खतरा है।
सरकार चिकित्सा उपकरण उद्योग के प्रोत्साहन व नियमन के लिए एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा सरकार का इरादा आयातित उपकरणों पर शुल्क ढांचे को तर्कसंगत बनाने का है, जिससे लोगों को उचित कीमत पर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की विधानसभा ने बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और संघीय सरकार से मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने को कहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखी। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट नंबर- 6 पर अगले दो वर्षों में नया हाईटेक दफ्तर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया मुख्यालय राष्ट्रहित को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि लोकलुभावनी बात से भीड़ मिल जाती है पर संगठन नहीं मिलता। पीएम ने कहा कि भाजपा देश के सामने यह मिसाल रखेगी कि बिना परिवारवाद के संगठन कैसे काम करता है।
अमेरिका आने वाले लोगों के लिए एक बेहद कड़ी जांच प्रक्रिया का प्रस्ताव देने के एक दिन बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वे कट्टरता, घृणा और सख्ती छोड़ देंगे।
भारत ने कश्मीर पर विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के पाकिस्तान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और जोर देकर कहा कि वह सीमा पार के आतंकवाद से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करना चाहेगा जो जम्मू कश्मीर में मौजूदा स्थिति की वजह हैं।
क्रिकेटर से राजनेता बने भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी में प्रवेश करने वाले थे। इसकी पुष्टि उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भी की थी लेकिन आजादी का पर्व बीत गया पर नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल नहीं हुए। सूत्राें के अनुसार उनकी आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग टल गई है।