भाजपा ने आज कहा कि पार्टी सांसद महेश गिरि त्यागपत्र दे देंगे, अगर ये साबित हो जाए कि उन्होंने एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान के बारे में उपराज्यपाल नजीब जंग को कोई पत्र लिखा था।
वैवाहिक वेबसाइटों के दुरूपयोग पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने आज एक अहम फैसला करते हुए ऐसी वेबसाइटों को पहचान पत्रों और पते के सबूतों से उपयोगकर्ताओं का सत्यापन करने के लिए कहा है। साथ ही सरकार ने नए नियमों में वेबसाइटों से कहा है कि वह अश्लील सामग्री डालने पर रोक लगाएं और साइटों को डेटिंग का मंच न बनने दें।
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का इसी साल सात जनवरी को निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना था।
राजनीति में चेहरे बदल जाते हैं, चरित्र नहीं बदल पा रहा है। इस बार राज्य सभा चुनाव के लिए प्रदेशों से विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा चुने गए कुछ विवादास्पद उम्मीदवारों से यही साबित हो रहा है। विशेष रूप से राजनीति में सबसे हटकर ‘चाल-चरित्र’ का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करने वालों को तकलीफ हो सकती है।
किसी बड़े विरोध का सामना किए बिना डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन राज्य का प्राइमरी चुनाव जीत लिया और अब वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन हासिल करने से महज एक कदम दूर हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव नवंबर में होगा जिसमें ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन से होने की संभावना है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपने दलों के प्रत्याशी हो सकते हैं। बिहार से राज्यसभा के लिए पांच और विधानपरिषद की सात सीटों के लिए 10 और 11 जून को चुनाव होने हैं। मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
रियल एस्टेट की बड़ी कंपनी सुपरटेक दोबारा विवादों में फंस गई है। इसकी 100 करोड़ के एरिया में बनने वाली टाउनशिप सुपरटेक अपकंट्री निरस्त कर दी गई है। यह टाउनशिप यमुना एक्सप्रेस वे में बननी थी। यमुना औद़योगिक विकास प्राधिकरण के दो सीईओ ने पाया कि फर्जी लेटर के जरिए इस टाउन का प्लान पास कराया गया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) ने आज उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करके 22 मई को होने वाले बीसीसीआई के पदाधिकारियों के चुनाव पर रोक लगाने और जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हैं उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी ने कहा कि आने वाली हॉलीवुड की फिल्म द एंग्री बर्डस को यूए प्रमाण पत्र दिया गया है जो उसके विषय को देखते हुए ठीक है।
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के खिलाफ एक और धमाकेदार आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अंतरराष्टीय मुद्रा कोष के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। स्वामी ने आरोप लगाया है कि राजन मानसिक तौर पर पूरी तरह भारतीय नहीं है और उन्होंने जानबूझकर अर्थव्यवस्था को ध्वस्त किया है।