Advertisement

Search Result : "नाम का ऐलान"

पीएम का ऐलान, 3 साल तक स्टार्टअप का मुनाफा टैक्‍स फ्री

पीएम का ऐलान, 3 साल तक स्टार्टअप का मुनाफा टैक्‍स फ्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया उद्यम शुरू करने वाले स्टार्टअप कारोबारियों के लिए आज कई अहम घोषणाएं की। शनिवार को स्टार्टअप उद्यमियों के पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम ने स्टार्टअप को तीन साल की आयकर छूट के साथ ही उद्यम पूंजी निवेश पर पूंजीगत लाभकर से छूट, इंस्पेक्टर राज मुक्त परिवेश के अलावा वित्तपोषण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का कोष स्थापित करने सहित कई तरह के प्रोत्साहन देने की घोषणा की।
अपने लगाए पौधे की मौत पर इस स्कूल से कट जाता है नाम

अपने लगाए पौधे की मौत पर इस स्कूल से कट जाता है नाम

शिक्षा के नाम पर जकल तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सरगूजा जिले के गांव बढ़गई में एक अनूठा स्कूल है। यहां फीस के तौर पर बच्चे के माता-पिता से एक पौधा लगवाया जाता है और उस पौधे की देखरेख का जिम्मा भी उन्ही को दिया जाता है। अगर पौधा सूख जाए या मर जाए तो स्कूल से बच्चे का नाम काट दिया जाता है।
एक्सक्लूसिव-  दूरदर्शन के महानिदेशक का नाम तय लेकिन घोषणा में देरी

एक्सक्लूसिव- दूरदर्शन के महानिदेशक का नाम तय लेकिन घोषणा में देरी

लंबे समय में दूरदर्शन के महानिदेशक के नाम को लेकर चल रही कवायद खत्म होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इस पद के लिए वर्तमान कार्यकारी महानिदेशक के नाम को ही मंजूर किए जाने का प्रस्ताव है लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी।
मन की बात: इस बार 26 जनवरी 'कर्तव्‍य' याद रखने के नाम

मन की बात: इस बार 26 जनवरी 'कर्तव्‍य' याद रखने के नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल आखिरी बार आज आकाशवाणी के 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्‍होंने क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दीं। दुनिया को आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग और आपदाओं से मुक्ति की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव जाति सुख-चैन की जिंदगी पाये, इससे बढ़कर के खुशी क्या हो सकती है|
डीडीसीए मामले में कीर्ति आजाद ने नहीं लिया जेटली का नाम

डीडीसीए मामले में कीर्ति आजाद ने नहीं लिया जेटली का नाम

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने आज एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली का एक बार भी नाम नहीं लिया। हालांकि पहले उन्होंने दावा किया था कि जेटली के अध्यक्ष रहते ही इस क्रिकेट संस्था में वित्तीय गड़बडि़यां हुईं।
चंडीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट के नाम को लेकर सांसदों का प्रदर्शन

चंडीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट के नाम को लेकर सांसदों का प्रदर्शन

पंजाब और हरियाणा के बीच, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
‘क्योंकि मेरा नाम मोहम्मद आमिर खान है’

‘क्योंकि मेरा नाम मोहम्मद आमिर खान है’

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार से कहा है कि क्यों न आतंकवाद के झूठे आरोपों में वर्षों जेल काटने वाले मोहम्मद आमिर खान को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाए? आयोग की इस सिफारिश से एक दफा फिर आमिर का मामला सुर्खियों में आ गया है। बम धमाकों के झूठे आरोप में 14 साल जेल में रहने के बाद बेशक आमिर आज आजाद आबो-हवा में सांस ले रहा है लेकिन इन 14 सालों ने उसकी जिंदगी बदल दी। उसका कहना है कि उसने इन सालों में जो खोया है,पांच लाख तो क्या पांच करोड़ भी उसकी भरपाई नहीं कर पाएंगे लेकिन फिर भी वह मानवाधिकार आयोग का शुक्रिया करता है जिसकी इस सिफारिश ने इस बहस को हवा दी कि आतंकवाद के झूठे आरोप में जेल से रिहा होने के बाद सरकार की जिम्मेदारी है कि वह व्यक्ति का पुनर्वास करे। आमिर का यह भी कहना है कि बेकसूर रहते हुए भी उसने और उसके परिवार ने 14 साल सजा काटी क्योंकि उसका नाम मोहम्मद आमिर खान है।
कैलिफोर्निया गोलीबारी आतंकी कृत्‍य, आईएस को खत्‍म करेगा अमेरिका: ओबामा

कैलिफोर्निया गोलीबारी आतंकी कृत्‍य, आईएस को खत्‍म करेगा अमेरिका: ओबामा

कैलिफोर्निया गोलीबारी की घटना से सहमे अमेरिकियों को भरोसा देते हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका इस्लामिक स्टेट को खत्‍म कर देगा और आतंकवाद के इस नए चरण से निपट लेगा। हालांकि, ओबामा ने आतंकी समूह को हराने के लिए व्यापक स्तर पर जमीनी सेनाएं भेजने की संभावनाओं को खारिज किया है। पिछले सात साल के कार्यकाल में ओवल आॅफिस से यह ओबामा का महज तीसरा भाषण था। पिछले दो संबोधन वर्ष 2010 में दिए गए थे जो गहरे समुद्र में तेल रिसाव और इराक में लड़ाकू अभियानों के बारे में थे।
पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लि्ए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चेन्नई पहुंचे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जयललिता से मुलाकात के दौरान तमिलनाडु को 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त मदद देने का ऐलान किया है। लगातार बारिश के चलते चेन्नई और उससे सटे कई उपनगरों में हालात बेहद खराब हैं। राज्‍य में बारिश और बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 269 तक पहुंच चुका है।
मायावती का ऐलान, जीएसटी बिल का समर्थन करेगी बसपा

मायावती का ऐलान, जीएसटी बिल का समर्थन करेगी बसपा

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ केंद्र सरकार को महत्‍वपूर्ण विधेयक पास कराने की दिशा में कामयाबी मिलती दिख रही है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी जीएसटी विधेयक का समर्थन करेगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement