अमेरिका के कंसास में हुई भारतीय इंजिनियर की हत्या का मामला अभी तक शांत नही हुआ था कि ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। श्रीनिवास के बाद एक और भारतीय मूल के व्यवसायी की उनके साउथ कैरोलीना के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भाजपा नेता बिप्लव देब सहित 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर बाद में रिहा कर दिया गया। वे लोग त्रिपुरा में सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सदस्य की हत्या किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि पार्टी के कुल 17,331 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक ने अमेरिका के कन्सास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोटला की हत्या पर खेद जताया और इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
व्हाइट हाउस ने अमेरिका के एक पूर्व नौसैन्यकर्मी द्वारा कंसास शहर में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए इस घटना को नस्लवाद से प्रेरित बताया है।
गुजरात के अमरेली जिले में सवर्ण समुदाय के तीन लोगों ने एक गांव के दलित सरपंच की कथित तौर पर हत्या कर दी। तीनों ही उनके सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने के खिलाफ थे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास गोलीबारी की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आज कहा कि अमेरिका घृणा एवं बुराई के सभी रूपों की एकजुट होकर निंदा करता है। कंसास में हुई गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की मौत हो गई थी।
निर्भया कांड के पश्चात किशोर न्याय अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद मध्यप्रदेश के झाबुआ की एक अदालत ने दो नाबालिगों को हत्या के आरोप में वयस्क की श्रेणी में रखा और उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि कंसास से मिल रही प्रारंभिक खबरें चिंता पैदा करने वाली हैं, जहां स्पष्ट रूप से घृणा अपराध के मामले में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।