दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 334 रन पर आउट हो गई। अजिंक्य रहाणे ने 127 और आर अश्विन ने 56 रन बनाए।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने अपने घर बेटी के जन्म के घोषणा की है। बेटी का नाम मैक्स रखा गया है। जकरबर्ग ने घोषणा की है कि वह अपनी ज्यादातर दौलत अपनी जिंदगी में ही दान कर देंगे ताकि उनकी बेटी दुनिया में एक बेहतर जगह बना सके। अपने फेसबुक पेज पर जकरबर्ग ने लिखा कि वह और उनकी पत्नी प्रिसिला अपने जीवनकाल में ही कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का 99 प्रतिशत हिस्सा दान कर देंगे। जकरबर्ग और प्रिसिला ने अपनी बेटी मैक्स को लिखे एक पत्र में यह लिखा।
जर्मनी की वाहन कंपनी फॉक्सवैगन भारत में 3.23 लाख वाहनों को वापस मंगाएगी। सरकार ने कंपनी के वाहनों की जांच का आदेश दिया था और जांच में पाया गया कि कंपनी ने डीजल वाहनों में उत्सर्जन परीक्षण को चकमा देने वाला उपकरण लगा रखा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भारत में भी लोगों को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए हैं।
संतरा संतरा है और अमरूद अमरूद। संतरे में अमरूद का स्वाद और तासीर तलाशें तो यह संतरे के साथ अन्याय है। इसी तरह अगर अमरूद में संतरे का स्वाद और तासीर तलाशें तो यह अमरूद के साथ अन्याय है। संतरे को संतरे की तरह ही खाइए और अमरूद को अमरूद की तरह।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की असहिष्णुता पर बयानबाजी ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील पर भारी पड़ रही है। आमिर के बयान से नाराज लोग स्नैपडील के ऐप का बहिष्कार कर रहे हैं। आमिर की भड़ास स्नैपडील पर निकाली जा रही है।
पूर्व बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने शनिवार को अपने बचाव में कहा कि पिछले पदाधिकारियों के कार्यकाल के दौरान जिस ब्रिटिश स्थित कंपनी पेज प्रोटेक्शन सर्विसेस की सेवाएं ली गई थी, उसने उनके सचिव रहते हुए किसी बोर्ड अधिकारी की जासूसी नहीं की।
क्रिकेट को वैश्विक खेल बनाने की कवायद में भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कल से शुरू हो रही तीन मैचों की पहली आल स्टार्स सीरिज के जरिये पहली बार अमेरिकी सरजमीं पर खेलेंगे। सचिन तेंदुलकर और आस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न आज न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज की ओपनिंग बेल बजाएंगे और दुनिया के सबसे बड़े स्टाक एक्सचेंज में यह रस्म अदा करने वाले वे पहले क्रिकेटर हैं।
लगभग हर भारतीय के लिए दिवाली का त्योहार बचपन की यादों से जुड़ा होता है क्योंकि यही एकमात्र ऐसा त्योहार होता है जिसमें जमकर खरीदारी और तोहफों के लेन-देन का सिलसिला परवान पर होता है। लोग दिवाली के 10-15 दिन पहले से ही खरीदारी में जुट जाते थे।
नेपाल की संसद ने कम्युनिस्ट नेता विद्या देवी भंडारी को नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना है। बीते सितंबर में ही देश की संसद ने नेपाल ने नए संविधान को मंजूरी दी थी।