Advertisement

Search Result : "पाक नीति"

पाक सेना ने की फायरिंग, दलबीर सिंह सुहाग नगरोटा कैंप पहुंचे

पाक सेना ने की फायरिंग, दलबीर सिंह सुहाग नगरोटा कैंप पहुंचे

जम्मू में पुंछ जिले के दिगवार इलाके में नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने फायरिंग की है। इस गोलीबारी में जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट कर आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया है।
बाजवा ने संभाली पाक सेना की कमान, राहील ने कश्मीर पर भारत को चेताया

बाजवा ने संभाली पाक सेना की कमान, राहील ने कश्मीर पर भारत को चेताया

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के विशेषज्ञ जनरल कमर जावेद बाजवा ने आज पाकिस्तान के नए सैन्य प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया। बाजवा ने जनरल राहील शरीफ की जगह ली है जिन्होंने अपने भाषण में भारत को कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक रूख अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी है।
सर्ज‌िकल स्ट्राइक से पाक में हड़कंपः मोदी

सर्ज‌िकल स्ट्राइक से पाक में हड़कंपः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि पाकिस्तान अभी तक सर्जिकल स्टाइक से उबर नहीं पाया है और भारत के खिलाफ लड़कर वह खुद अपना नुकसान कर रहा है। मोदी ने बठिंडा में एक रैली में कहा कि पहले सैनिक ताकत होते हुए भी अपनी ताकत नहीं दिखा पाते थे लेकिन अब नियंत्रण रेखा के पार 250 किलो मीटर के क्षेत्र में किए गए सर्जिकल स्टाइक के बाद पाकिस्तान ने हमारे बहादुर सैनिकों की ताकत देख ली है।
पाक को पहली बार में ही सिखाना चाहिए था सबक : धर्मवती

पाक को पहली बार में ही सिखाना चाहिए था सबक : धर्मवती

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में सीमा पार से हुए हमले में मारे गए तीन सैनिकों में एक का शव क्षत-विक्षत किए जाने की घटना पर शहीद लांसनायक हेमराज सिंह की पत्नी धर्मवती ने आज यहां कहा कि अगर सरकार ने दुश्मन को पहली घटना के समय ही कड़ा सबक ‌सिखा दिया होता, तो आज बार-बार यह कहने की जरूरत नहीं पड़ती कि सेना दुश्मन को कड़ा सबक सिखाएगी। वर्ष 2013 में नियंत्रण रेखा पर हेमराज शहीद हुए थे।
सीमा पर मौत रोक पाने में केंद्र विफलः शिवसेना

सीमा पर मौत रोक पाने में केंद्र विफलः शिवसेना

पाकिस्तान की आक्रामकता और एक भारतीय जवान के शव के साथ बर्बरता किए जाने के मुद्दे पर शिवसेना ने आज केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लक्षित हमलों का श्रेय लेने वाली सरकार को अब सीमा पर मौतों को रोक पाने में अपनी असफलता स्वीकार करनी चाहिए।
सेना ने दिया पाक को मुंहतोड़ जवाब, सीमा पार चौकियों पर की भारी गोलीबारी

सेना ने दिया पाक को मुंहतोड़ जवाब, सीमा पार चौकियों पर की भारी गोलीबारी

सेना के तीन जवानों की हत्‍या करने तथा एक के शव को क्षत-विक्षत किए जाने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बुधवार को नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी चौकियों पर भारी गोलीबारी की। पूंछ, रजौरी, केल और माछिल सेक्टर में पूरी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना पर गोलीबारी की गई। इस हमले में भारी मोर्टार और मशीन गनों से गोलियां दागी गई।
पाक गोलीबारी में बीएएसफ का हेड कांस्टेबल शहीद

पाक गोलीबारी में बीएएसफ का हेड कांस्टेबल शहीद

पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलीबारी में घायल हुए बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आज दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजौरी सेक्टर में नियंत्राण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से रविवार की रात हुई गोलेबारी में राय सिंह (40) घायल हो गए थे। इस दौरान बीएसएफ के तीन अन्य जवान भी घायल हुए थे। अन्य बीएसएफ जवानों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले राय सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और मां है।
हर्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे सरताज अजीज

हर्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे सरताज अजीज

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि वह दिसंबर में अफगानिस्तान पर होने वाले हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करेंगे और यह यात्रा भारत-पाक के बीच के तनाव खत्म करने का एक अच्छा मौका होगा।
ममता ने येचुरी को किया फोन, भाजपा के खिलाफ साथ आ सकती हैं दोनों पार्टियां

ममता ने येचुरी को किया फोन, भाजपा के खिलाफ साथ आ सकती हैं दोनों पार्टियां

देश भर में नोटबंदी के केंद्र सरकार के फैसले के बाद जनता को हो रही परेशानियों पर साथ काम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपनी घोर प्रतिद्वंद्वी माकपा की तरफ हाथ बढ़ाया है। भाजपा के खिलाफ एक साथ काम करने की इच्छा जताने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को फोन किया और भाजपा एवं इसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर उत्पाद नीति शीघ्र

राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर उत्पाद नीति शीघ्र

सरकार जल्द ही राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर उत्पाद जारी करने की तैयारी में है। इसका प्रारूप तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही सार्वजनिक कर संबंधित हितधारकों की राय ली जाएगी। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री रविशंकर ने आर्थिक संपादक सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement