शुक्रवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को पनामा पेपर लीक मामले में दोषी पाया। नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ गया। उसी दिन भारत में एक और राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा था। बिहार के मुख्यमंत्री,जिन पर एक मर्डर और आर्म्स एक्ट होने का आरोप लगा है, वे विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर रहे थे।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल जुलाई के अंतिम सप्ताह में बीजिंग जाएंगे। डोभाल चीन में होने वाली ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे चीनी स्टेट काउंसलर यांग जिची के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं।
भारत-चीन के बीच सिक्किम सीमा पर चल रहे विवाद को अमेरिका के एक शीर्ष एक्सपर्ट ने इसे पेइचिंग की चाल बताया है। एक्सपर्ट का कहना है कि चीन इंच-इंच करके सीमा पर मीलो कब्जा करना चाहता है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक दंपती की मौत हो गई और उनके दो बच्चे घायल हो गए हैं।
सिक्किम के नाथू-ला दर्रे से पास होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा शुक्रवार को रद्द हो गई। कुछ दिन से सिक्किम में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।