Advertisement

Search Result : "पाक सैनिक"

भारतीय कार्रवाई का सैन्य जवाब नहीं दे सकता पाक : अमेरिकी थिंक टैंक

भारतीय कार्रवाई का सैन्य जवाब नहीं दे सकता पाक : अमेरिकी थिंक टैंक

अमेरिका के एक शीर्ष थिंक-टैंक ने आज कहा कि भारत ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर पाक के कब्जे वाले कश्मीर में जो लक्षित हमला किया है, उसे सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद किया गया था। उन्होंने कहा कि तनाव बढ़ने के लिए पूरी तरह पाकिस्तान जिम्मेदार है।
नवाज का भाषण ही घोषित कराएगा पाक को आतंकी देश

नवाज का भाषण ही घोषित कराएगा पाक को आतंकी देश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की तारीफ की थी, लेकिन अब यह पाकिस्तान के लिए उल्‍टा कदम साबित हो सकता है। पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश घोषित कराने का प्रस्ताव देने वाले एक अमेरिकी सांसद ने शरीफ के भाषण को इस बात का सबूत बताया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है।
पाकिस्तान प्यासा नहीं मरेगा बल्कि लड़ेगाः मुशर्रफ

पाकिस्तान प्यासा नहीं मरेगा बल्कि लड़ेगाः मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व सैनिक तानाशाह परवेज मुशर्रफ का आरोप है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर समस्या हल ही नहीं करना चाहते। यही नहीं उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए तीखे शब्द इस्तेमाल किए हैं। मुशर्रफ ने कहा है कि भारतीय विदेश मंत्री सिर्फ पाकिस्तान को गाली देती रहती हैं। जैसे पीएम हैं वैसे ही उनकी विदेश मंत्री हैं। मुशर्रफ ने यह बातें एक भारतीय समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कही हैं। मुशर्रफ ने भारत को धमकाते हुए यह भी कहा है कि वह पाकिस्तान को नेपाल या भूटान समझने की गलती न करे। पाकिस्तान एक शक्तिशाली देश है।
एलओसी के नजदीक सेना का सर्जिकल स्‍ट्राइक, आतंकी हुए ढेर

एलओसी के नजदीक सेना का सर्जिकल स्‍ट्राइक, आतंकी हुए ढेर

कश्‍मीर में उड़ी हमले के करीब दस दिन बाद भारत ने आखिरकार कार्रवाई कर दी है। भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके 35 से 38 आतंकवादियों को ढेर किया है। भारतीय डीजीएमओ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरुवार को हमले पर जानकारी दी गई। इधर पाक ने कहा है कि क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में उसके दो सैनिक मारे गए हैं।
आतंकी गुफा में धमाका

आतंकी गुफा में धमाका

भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा में बने आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर पहला बड़ा सबक सिखा दिया है। वर्षों से भारत पाक सीमा में प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ और गतिविधियों का सामना करता रहा है। उड़ी में आतंकियों ने भारतीय सेना के शिविर पर हमला कर 18 सैनिकों को मार दिया। इस घटना के बाद देश भर में गुस्से का माहौल था।
अपने सैनिकों की खातिर पाक को हराने के लिये खेलेंगे : श्रीजेश

अपने सैनिकों की खातिर पाक को हराने के लिये खेलेंगे : श्रीजेश

सीमा पर भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय हाकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश ने आज कसम खायी कि उनकी टीम अगले महीने मलेशिया में होने वाली एशियाई चैंपियन्स ट्राफी में पाकिस्तान को हराने के लिये जी जान लगा देगी।
भारत-पाक रिश्ते खराब हुए तो पाक फिल्म जगत को होगा 70 फीसद नुकसान

भारत-पाक रिश्ते खराब हुए तो पाक फिल्म जगत को होगा 70 फीसद नुकसान

पाकिस्तान के फिल्म उद्योग को चिंता है कि अगर भारत-पाकिस्तान संबंध और खराब होते हैं और देश में हिन्दी फिल्मों पर प्रतिबंध लगता है तो उसे 70 प्रतिशत तक नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिल्म जगत के लोगों को डर है कि अगर स्थिति बेहतर नहीं होती है तो आखिरकार भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की आवाज उठेगी।
मोदी सरकार की पाक नीति में स्थायित्व नहीं: आजाद

मोदी सरकार की पाक नीति में स्थायित्व नहीं: आजाद

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पाक नीति में स्थायित्व नहीं है और वह यह तय नहीं कर पाई है कि उड़ी हमले के बाद क्या नीति अपनाए।
सुषमा का भाषण : पाक को आतंकी देश नहींं कहने पर कांग्रेस निराश

सुषमा का भाषण : पाक को आतंकी देश नहींं कहने पर कांग्रेस निराश

संयुक्त राष्‍ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण पर गहरी निराशा प्रकट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश नहीं कहकर एक बार फिर अपनी कमजोर प्रतिक्रिया से नाकामी दिखाई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, संयुक्त राष्‍ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण से गहरी निराशा हुई। पाकिस्तान को आतंकी देश कहने में भी संकोच। रणनीतिक अस्पष्टता।
काटजू के बाेल : कश्‍मीर पाक को दे सकते हैं, बशर्ते बिहार भी साथ में लेना पड़ेगा

काटजू के बाेल : कश्‍मीर पाक को दे सकते हैं, बशर्ते बिहार भी साथ में लेना पड़ेगा

बेलगाम टिप्‍पणी कर चर्चित रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्‍यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने इस बार देश के राज्‍य बिहार पर वैचारिक हमला बोला है। काटजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पाकिस्तान को हम एक शर्त पर कश्मीर दे सकते हैं, उसे कश्मीर के साथ-साथ बिहार भी लेना पड़ेगा। काटजू की इस टिप्‍पणी पर बिहार के लोग खासे नाराज बताए जा रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement