Advertisement

Search Result : "पूर्वोत्तर"

असम ही नहीं संपूर्ण पूर्वोत्तर में क्रांतिकारी बदलाव

असम ही नहीं संपूर्ण पूर्वोत्तर में क्रांतिकारी बदलाव

चकाचौंध से दूर सादगी से जीवन बिताने की इच्छा रखने वाले असम के मुख्‍यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल का काफिला सडक़ से कब गुजर जाता है, किसी को पता नहीं चलता। उग्रवाद प्रभावित राज्य होने के बावजूद मुख्‍यमंत्री के लिए न तो सडक़ खाली कराई जाती है और न सायरन बजता है। वे यह कहते हुए प्रचार से बचते हैं कि उनका काम ही उनका प्रचार है। वे टीवी चैनलों को साक्षात्कार भी नहीं देते। आउटलुक हिंदी के लिए रविशंकर रवि से बड़ी मुश्किल से बातचीत के लिए तैयार हुए और यह पूरी बातचीत हिंदी में ही हुई। पेश हैं मुख्‍य अंश:
पूर्वोत्तर में 5.7 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, चार घायल

पूर्वोत्तर में 5.7 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, चार घायल

त्रिपुरा में आज दोपहर आए 5.7 की मध्यम तीव्रता के भूकंप से देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र हिल गया और पर्वतीय राज्य में कई जगह भूस्खलन हुए। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर आया जिसका केंद्र राज्य के धलाई जिले में 28 किलोमीटर की गहराई पर था। डरे लोग घरों, दुकानों एवं इमारतों से बाहर भागे।
भाजपा के करीबी सांसद का दामाद करता था काला धन सफेद!

भाजपा के करीबी सांसद का दामाद करता था काला धन सफेद!

हरियाणा के हिसार से चार्टर्ड विमान द्वारा साढ़े तीन करोड़ रुपये देश के पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड ले जाने के मामले में यह जानकारी सामने आई है कि इसमें केंद्र की भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे नगालैंड के इकलौते लोकसभा सांसद नेफियू रियो के दामाद अनाटो झिमोमी का हाथ है। आयकर अधिकारियों को शक है कि झिमोमी इसके जरिये अपने बिजनेसमैन दोस्तों का काला धन सफेद कर रहा है।
समान नागरिक संहिता सिर्फ मुस्लिमों का मुद्दा नहीं, पूर्वोत्तर करेगा विरोध: ओवैसी

समान नागरिक संहिता सिर्फ मुस्लिमों का मुद्दा नहीं, पूर्वोत्तर करेगा विरोध: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जोर देकर कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) केवल मुस्लिमों से जुड़ा मुद्दा नहीं है बल्कि पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों के लोग भी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने भाजपा पर देश के बहुतलतावाद और विविधता के तानेबाने को खत्म करने का आरोप लगाया।
दिल्ली में चार नंवबर से शुरू होगा पूर्वोत्तर उत्सव

दिल्ली में चार नंवबर से शुरू होगा पूर्वोत्तर उत्सव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर से पूर्वोत्तर उत्सव का आयोजन होगा। हर साल आयोजित होने वाला यह उत्सव इस बार भी भव्य होगा और इस दौरान दिल्ली के कॉलेजों एवं बैंडों के बीच रॉक संगीत की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जेएनयूः मणिपुरी छात्र का शव मिला

जेएनयूः मणिपुरी छात्र का शव मिला

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के एक हॉस्टल में मंगलवार को पूर्वोत्तर के एक छात्र का शव बरामद हुआ है। इसकी पहचान जेआर फिलेमॉन राजा के तौर पर हुई है, जो पिछले तीन दिन से लापता बताया जा रहा था।
इंफाल के नगर निकाय में कांग्रेस का बोर्ड बना, भाजपा का खाता खुला

इंफाल के नगर निकाय में कांग्रेस का बोर्ड बना, भाजपा का खाता खुला

इंफाल म्युनिसीपल कॉरपोरेशन के चुनाव में आठ सीटें जीतकर कांग्रेस ने बोर्ड गठन कर लिया है। हालांकि, पूर्वोत्तर में जड़ें फैला रही भारतीय जनता पार्टी ने यहां खाता खोल दिया है। यहां भाजपा के पांच पार्षद जीते हैं। दो जून को चुनाव कराए गए थे। मंगलवार को नतीजे आए।
असम जीतने के हफ्ते भर में पूर्वोत्तर पर सौगातों की झड़ी

असम जीतने के हफ्ते भर में पूर्वोत्तर पर सौगातों की झड़ी

असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार गठन के हफ्ते भर के भीतर ही केंद्र सरकार ने समूचे पूर्वोत्तर में सौगातों की झड़ी लगा दी है। असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को विशेष राज्य की दर्जा देकर ढेरों आर्थिक पैकेज दिए गए हैं। पूर्वोत्तर के मिजोरम और मणिपुर को रेलवे के ब्रॉडगेज नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा भी ढांचागत और सामाजिक क्षेत्र की दसियों परियोजनाएं असम और पूर्वोत्तर के लिए घोषित की गई हैं।
भाजपा की नजर अब पूर्वोत्तर के  अन्य राज्यों पर

भाजपा की नजर अब पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों पर

भारतीय जनता पार्टी ने असम को आधार बनाकर संपूर्ण पूर्वोत्तर में न केवल अपना जनाधार बढ़ाना आरंभ कर दिया है, बल्कि उसी दिशा में आगे बढ़ चुकी है। वैसे भी गुवाहाटी पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार है और गुवाहाटी में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बन चुकी है। उसी तरह भाजपा अब दिसपुर में प्रवेश करने के बाद संपूर्ण पूर्वोत्तर में अपना प्रभाव बढ़ाने के अभियान में लग गई है।
शाह की गर्जना, कहा जो कांग्रेस के साथ जाएगा, खतम हो जाएगा

शाह की गर्जना, कहा जो कांग्रेस के साथ जाएगा, खतम हो जाएगा

असम में सत्‍ता हासिल करने के बाद भाजपा के हौंसले बुलंद हैं। पार्टी को केरल में भी संतोषप्रद सफलता मिली है। पहला मौका है जब भाजपा ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में है। ऐसी सफलता के साथ ही उसने अब उत्‍तर प्रदेश की ओर ध्‍यान देना शुरु कर दिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement