Advertisement

Search Result : "पूर्व कप्‍तान"

बुरहान वानी केे पाक आतंकी हाफिज सईद से थे ताल्‍लुकात, मांगी थी मदद

बुरहान वानी केे पाक आतंकी हाफिज सईद से थे ताल्‍लुकात, मांगी थी मदद

जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के पाक आतंकी हाफिज सईद के साथ ताल्‍लुकात थे। वानी ने अपने एनकाउंटर से पहले जमात उद दावा और लश्‍कर ए तैयबा के संस्‍थापक हाफिज सईद से बात की थी। एक न्‍यूज चैनल ने अपनी खबर में दावा किया है कि इस दौरान उसने लश्‍कर से मिलकर भारत को बर्बाद करने की योजनाओं पर मिलकर काम करने की अपील की थी। सईद से हुई बातचीत में वह कहता है कि हम अपने मकसद में कामयाब हो रहे हैं। भारतीय फौज को करारा जवाब भी दे रहे हैं।
जम्मू में दो आतंकवादी हमलों में सात जवान शहीद, छह आतंकवादी ढेर

जम्मू में दो आतंकवादी हमलों में सात जवान शहीद, छह आतंकवादी ढेर

जम्मू क्षेत्र में मंगलवाऱ को दो बड़े आतंकवादी हमले हुए जिनमें मेजर रैंक के दो अधिकारियों सहित सात जवान शहीद हो गए और बीएसएफ के डीआईजी सहित आठ अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हालांकि अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने भारी हथियारों से लैस छह आतंकवादियों को मार गिराया।
पंजाब चुनाव-2017ः कांग्रेस का हिंदू चेहरा हो सकते हैं तिवारी

पंजाब चुनाव-2017ः कांग्रेस का हिंदू चेहरा हो सकते हैं तिवारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी फिर पंजाब लौट सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान उन्हें विधानसभा चुनाव में पार्टी के बड़े हिंदू चेहरे के तौर उतारने की तैयारी में है। उन्हें लुधियाना की किसी एक सीट से टिकट मिल सकता है।
शिवसेना की सलाह, मनमोहन सिंह की बात को गंभीरता से लिया जाए

शिवसेना की सलाह, मनमोहन सिंह की बात को गंभीरता से लिया जाए

नोटबंदी को लेकर केंद्र पर कई बार निशाना साधने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज इस कदम को आम आदमी से लूट बताया और भाजपा से पूर्व प्रधानमंत्राी मनमोहन सिंह की बात को गंभीरता से लेने को कहा क्योंकि वह जाने माने अर्थशास्त्री हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय यादव लंबेे समय से बीमारी थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा विधायक परगट सिंह और बैंस बंधुओं के साथ मिलकर बनाया गया ‘आवाज़-ए-पंजाब’ मोर्चा उस समय टूट गया जब बैंस बंधुओं ने ‘आप’ से गठबंधन करने का फैसला कर लिया।
नोटबंदी के फैसले का असर लंबे समय तक रहेगा: चिदंबरम

नोटबंदी के फैसले का असर लंबे समय तक रहेगा: चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि नोटबंदी का फैसला सोच विचार कर लिया हुआ नहीं लगता है। इसका असर उम्मीद से ज्यादा लंबे समय तक बना रह सकता है। उन्होंने फैसले पर आश्चर्य जताते हुए सवाल उठाया कि सरकार ने यह निर्णय लेने से पहले क्या अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार से विचार विमर्श किया था।
कोहली ने कहा, सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल पहली पसंद

कोहली ने कहा, सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल पहली पसंद

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को घोषणा की कि दोबारा फिट हुए लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पहली पसंद हैं जिससे यहां इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में खेलने की गौतम गंभीर की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के ध्वस्त होने के बाद राहुल को राजस्थान के खिलाफ मौजूदा रणजी मैच के बीच से हटाकर भारतीय टीम से जोड़ दिया गया।
नोटबंदी पर भाजपा नेता बोलीं, सरकार ने जनता को भिखारी बना दिया

नोटबंदी पर भाजपा नेता बोलीं, सरकार ने जनता को भिखारी बना दिया

देश में बडे़ नोटों को अमान्य करार दिए जाने के बाद बैंकों में आम जनता की सहूलियत के लिए काउंटर बढ़ाने की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेत्री ने जालंधर में आज कहा कि बिना तैयारी के ही सरकार ने यह घोषणा कर दी है और सरकार के इस फैसले ने आवाम को भिखारी बना दिया है।
चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने की हिलेरी की तारीफ, बताया मजबूत और बुद्धिमान

चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने की हिलेरी की तारीफ, बताया मजबूत और बुद्धिमान

अमेरिकी चुनाव की कड़वाहट को भुलाते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मजबूत एवं बुद्धिमान महिला बताया है। ट्रंप ने हाल ही में चौंकाने वाले चुनाव परिणाम में हिलेरी को हराया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement