लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन आज आमतौर पर संसद में अलग-अलग मामलों पर दंगल करने वाले सांसदों को आमिर खान की फिल्म ‘दंगलट दिखाएंगी। इसके लिए लोकसभा स्पीकर ने सदन में ही विशेष इंतजाम किए गए हैं।
गोवा विधानसभा में पिछले हफ्ते विश्वास मत के दौरान गैर-हाजिर रहने वाले अपने पूर्व विधायक विश्वजीत राणे के खिलाफ पार्टी स्पीकर के पास एक याचिका दाखिल कर उन्हें अयोग्य करार देने की मांग करेगी।
कुछ राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जाने के बीच चुनाव आयोग के तीन पूर्व प्रमुखों एमएस गिल, वीएस संपत और एचएस ब्रह्मा ने ने इस बात पर जोर दिया है कि मशीनों से छेड़छाड़ नहीं हो सकती।
सामूहिक बलात्कार के आरोपी सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। प्रजापति ने अमेठी से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था पर हार गए थे। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए देशबंधु अस्पताल ले गई है। आज ही उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। गायत्री पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।
करीब महीने भर फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतत: आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गायत्री सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी हैं। उनके अलावा मामले के छह अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने भारत में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि साल 2008 में मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने दिया था। दुर्रानी ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमला सीमा पार आंतकवाद का एक उदाहरण है। महमूद अली दुर्रानी 19 वीं एशियाई सुरक्षा कांफ्रेंस में अपनी बात कह रहे थे।
सेवानिवृत्त भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी, पूर्व सांसद और ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता सैयद शहाबुद्दीन का आज तड़के नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार में 4 बेटियां हैं।
भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर का आज दोपहर यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 68 वर्षीय न्यायमूर्ति कबीर ने दो बजकर 52 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत विरोधी सुर को तेज करते हए कहा है कि भारत बिम्सटेक और बीबीआईएन जैसे उप क्षेत्रीय गुटों को ज्यादा महत्व दे रहा है और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन :दक्षेस: शिखर सम्मेलन को आयोजित नहीं होने देने के प्रयासों में लगा है।
जाने-माने विधिवेत्ता सोली सोराबजी अपनी विधिक कुशाग्रता के लिए भले ही दुनियाभर में जाने जाते हों लेकिन आप उनसे कविता के बारे में बात करें और उनकी जुबां पर शेक्सपियर का नाम आ जाता है। साहित्य अकादेमी द्वारा पीपुल एंड बुक्स शीर्षक से आयोजित सत्र में भारत के पूर्व अटार्नी जनरल ने कहा कि अंग्रेजी के नाटककार विलियम शेक्सपियर की चतुर्दश पदी (साॅनेट) उनकी पसंदीदा कविताओं में शामिल है और शेक्सपियर से बेहतर कोई नहीं है।