भारत बीमार कैसे पड़ता है? यह कोई एेसा सवाल नहीं है, जो धर्मनिरपेक्षता या असहिष्णुता पर बहस चाह रहा हो। यह तो एक एेसा वास्तविक प्रश्न है, जिसे लेकर शोधकर्ता चकराए हुए हैं।
दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस ने आज दंगा फैलाने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।
चीन में एक महिला अपने पति की नौकरी बचाने की खातिर आठ माह का गर्भ गिराने की गैरकानूनी पहल पर विचार कर रही है। दरअसल आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे चीन में छंटनी का दौर चल रहा है और वहां शहरी क्षेत्र में सिर्फ एक बच्चे को ही जन्म देने का कानून है।
दक्षिणी अफ्रीका 'ए' के 10 खिलाडि़यों को फूड प्वाइजनिंग के कारण चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से चार खिलाडि़यों को आज भारत 'ए' के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेहमान टीम के टीम प्रबंधन ने यह जानकारी दी है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपना दो दिवसीय ओडिशा दौरा बीच में ही छो़ड़कर दिल्ली लौट आए। पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही राष्ट्रपति ने अपना दौरा रद्द कर दिया। उन्हें कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेना था।
गुजरात पुलिस ने ट्रस्ट के धन के कथित गबन के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड की अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर कर कहा है कि उन्होंने और उनके पति ने कल्याण कार्यों के लिए मिले धन का गबन शराब और विलासिता जैसे अपने निजी खर्चों के लिए किया और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोशिश की।
अब व्यापमं के जरिये भर्ती हुई एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर की कथित खुदकुशी का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस इस मामले को पति के साथ अनबन से जोड़कर देख रही है। लेकिन पिछले तीन दिनों के अंदर व्यापमं से जुड़ी इस तीसरी मौत ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। व्यापमं घोटाले से जुड़ी मौतों पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर मौत को व्यापमं से जोड़कर देखना ठीक नहीं है।