Advertisement

Search Result : "ब्रिटेन संसद"

माल्या के बहाने कांग्रेस का सरकार पर निशाना

माल्या के बहाने कांग्रेस का सरकार पर निशाना

किंगफिशर समूह के चेयरमैन विजय माल्या के देश छोड़कर भागने पर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि काला धन वापस लाने की बजाय मोदी सरकार ने 22 महीनों में दो तोहफे दिए हैं पहला ललित मोदी और दूसरा विजय माल्या।
माल्या ने कहा, अभी नहीं लौटूंगा भारत

माल्या ने कहा, अभी नहीं लौटूंगा भारत

भारत से भागे शराब कारोबारी विजय माल्या ने हालिया घटनाक्रम के दौरान पहली बार मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह अभी भारत नहीं लौटेंगे। ब्रिटेन के ‘द संडे गार्जियन’ अखबार को दिए विशेष साक्षात्कार में माल्या ने कहा कि वह भारत से बहुत प्यार करते हैं इसलिए वह अपने देश जरूर लौटेंगे मगर अभी नहीं।
रंगीले ‘राजा’ की देश छोड़कर भागने की क्या है कहानी

रंगीले ‘राजा’ की देश छोड़कर भागने की क्या है कहानी

देश के सत्रह बैकों का 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाए बिना यूनाइटेड ब्रेवरिज ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या देश छोडक़र ब्रिटेन चले गए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब सुप्रीम कोर्ट में सरकारी बैंकों के कंसोर्शियम की अर्जी पर सुनवाई हो रही थी। उसी दौरान सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल ने बताया कि माल्या दो मार्च को ही भारत छोड़ चुके हैं जबकि बैंकों की ओर से यह अर्जी दी गई थी कि माल्य का पासपोर्ट जब्त किया जाए और देश छोडऩे की इजाजत न मिले। इस बात को लेकर कोर्ट ने बैंकों से कहा कि वो माल्या को नोटिस भेज सकते हैं और उनके भारत आने के लिए कह सकते हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को निर्धारित की है। इसके अलावा माल्या के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉड्रिंग की जांच भी शुरू कर दी है।
मकान खरीददारों को राहत, रियल एस्टेट बिल राज्यसभा से पास

मकान खरीददारों को राहत, रियल एस्टेट बिल राज्यसभा से पास

मकान खरीदकर उसके कब्जे के लिए सालो साल इंतजार करने के दिन खत्म होने वाले हैं। आपसे पैसा लेकर बिल्डर अब दूसरी परियोजनाओं में उसे नहीं लगा सकते है। आपका कम से कम 70 फीसदी पैसा उसी परियोजना की भूमि और निर्माण में लगेगा जिसके लिए आपने पैसा दिया है।
‘लोग आग उगल रहे हैं और सरकार मुंह में बताशा डालकर बैठी है’

‘लोग आग उगल रहे हैं और सरकार मुंह में बताशा डालकर बैठी है’

‘ संसद एक मरकज अदारा है लेकिन वहां बैठे लोग नफरत उगल रहे हैं। खासकर मुस्लिम अकिलियत के खिलाफ। साल भर से आग उगलने का यह सिलसिला जारी है और सरकार मुंह में बताशा डालकर बैठी है। इसका मतलब समझा सकता है। लेकिन इस देश में धर्मनिरपेक्षता का दस्तूर जारी रखने के लिए हम मैदान में आए हैं। इसके लिए 12 मार्च को दिल्ली में लगभग 40,000 हिंदू, मुसलमान, दलित और ईसाई धर्म के लोग इक्ट्ठा होकर अमन का पैगाम देंगे।‘ यह कहना है जमीअत-उलमा-ए-हिंद के सदर मौलाना सईद अरशद मदनी का।
जो मोदी नहीं कर पाए, आनंदी बेन ने कर दिखाया

जो मोदी नहीं कर पाए, आनंदी बेन ने कर दिखाया

संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित देश के महिला जनप्रतिनिधियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज समाप्त हो गया। समापन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कहना कि पुरुष महिलाओं को सशक्त कर सकते हैं हास्यास्पद है।
मोदी का पलटवार, हीन भावना के कारण नहीं चलने दिया जा रहा संसद

मोदी का पलटवार, हीन भावना के कारण नहीं चलने दिया जा रहा संसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण में कांग्रेस नेतृत्व पर करारा हमला किया। राहुल गांधी की ओर से बुधवार को खुद पर किए गए प्रहारों का करारा जवाब पीएम मोदी ने राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के उद्धरणों का इस्तेमाल करते हुए दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement