सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में सड़कों और फुटपाथों पर अनधिकृत पूजा स्थलों की मौजूदगी पर अधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई और कहा कि यह भगवान का अपमान है।
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव मौर्य अपने नाम को जरा गंभीरता से ले बैठे हैं। केशव यानी कृष्ण मान कर उनके समर्थकों ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर को लेकर विवाद हो गया है। सपा ने भाजपा पर लोगों के धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने और भगवान की छवि को कलंकित करने का आरोप लगाया है।
उत्तरी कोलकाता के भीड़ भरे पोस्ता इलाके में दो किलोमीटर लंबे एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिर जाने से 18 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अभी भी कई लोग मलबे के निचे दबे हुए हैं। इस बीच हादसे पर फ्लाईओवर निर्माण कंपनी का कहना है कि भगवान की मर्जी की वजह से यह हादसा हुआ।
विजय, सुख, समृद्धि के आशीर्वाद के साथ मस्तक पर तिलक लगा जय-जयकार हुई। गंगा-यमुना सहित अनेक नदियों का जल समेटे विशाल सागर की लहरों से करतल ध्वनि का आभास हुआ। सब हर्ष विभोर हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथ पहुंचे नेता-सहयोगी भी पिछले दिनों जगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन के बाद दरवाजे पर प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए। बारहवीं शताब्दी में निर्मित भव्य जगन्नाथ पुरी मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) की प्रतिमा वाले गर्भगृह में मरम्मत कार्य की वजह से एक वर्ष के लिए प्रवेश पर रोक लगी हुई है। लेकिन प्रबंध समिति ने महा भक्त नरेंद्र मोदी और उनकी मंडली को गर्भगृह में प्रवेश कर अर्चना एवं आशीर्वाद ग्रहण की अनुमति दे दी।
सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश की एक अदालत में लंबित आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी। धोनी के खिलाफ एक विज्ञापन में खुद को कथित तौर पर भगवान विष्णु के रूप में पेश करने के मामले में याचिका दायर की गई थी।
ऑटो एक्सपो-मोटर शो 2016 का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 5 से 9 फरवरी 2016 तक चलने वाले इंडिया एक्सपो मार्ट में इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। यहां 37240 वर्गमीटर के अतिरिक्त कार्पेट एरिया के साथ 6 विशाल हॉल बनाये गये हैं जहां एयर कंडिशनिंग और पर्याप्त बिजली आपूर्ति केबलिंग की व्यवस्था है। शो के आगामी संस्करण में कुल इनडोर प्रदर्शनी स्थल को पिछले संस्करण के 69,000 वर्गमीटर से बढ़ाकर इस साल 73,000 वर्गमीटर कर दिया गया है।
भारतीय टीम के वनडे और टी-20 कप्तान एमएस धोनी संकट में है। बिजनेस मैगजीन के कवर पेज पर कप्तान धोनी को भगवान विष्णु के रूप छापे जाने के खिलाफ हाईकोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के संवाद श्रृंखला 2 में समसामयिक घटना पुरस्कार वापसी और उसके विरोध पर ‘अब क्या’ विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। पुरस्कार वापसी का समर्थन और विरोध कर रहे दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी।
केरल हाउस में गोमांस परोसे की शिकायत पर पुलिस की कथित छापेमारी का मुद्दा तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता को आज हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि गुप्ता ने ही केरल भवन की कैंटीन में गोमांस परोसे जाने की शिकायत की थी। जबकि केरल सरकार का कहना है कि उसके गेस्ट हाउस में सिर्फ भैंसे का मांस परोसा जाता है न कि गोमांस।
दलाल स्ट्रीट को सबसे महंगा सदस्य मिल गया है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के भगवान बालाजी का यहां खाता खुल चका है। इस बारे में टीटीडी प्रबंधन का कहना है कि अब भक्त यहां शेयर और प्रतिभूतियों का भी दान कर सकते हैं।