Advertisement

Search Result : "भाजपा और सपा"

यूपी का विकास नहीं कर सकते दोनों शहजादेः शाह

यूपी का विकास नहीं कर सकते दोनों शहजादेः शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज मेरठ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जम कर बरसे। उन्हों कहा कि ये दोनों शहजादे यूपी का विकास नहीं कर सकते। एक ने देश को लूटा और दूसरे ने प्रदेश को। अब दोनों मिलकर यूपी को लूटना चाहते हैं।
कटियार, जोशी और वरुण भी बने भाजपा के स्टार प्रचारक

कटियार, जोशी और वरुण भी बने भाजपा के स्टार प्रचारक

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में वरुण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे नेताओं के नाम को शामिल किया गया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की पहली सूची में इनके नाम शामिल नहीं किए गए थे।
विपक्ष की नजर में बजट दिशाहीन, भाजपा ने सराहा

विपक्ष की नजर में बजट दिशाहीन, भाजपा ने सराहा

विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट की तीखी आलोचना की जबकि भाजपा ने इसे जमकर सराहा। विपक्ष ने बजट को निराश करने वाला और दिशाहीन करार दिया, वहीं भाजपा ने इसका बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन पर लगाम लगाने और राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता के अपने वादे पूरे किए हैं।
योगी के बयान के बाद बदलने लगा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सियासी समीकरण

योगी के बयान के बाद बदलने लगा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सियासी समीकरण

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिंदूओ के पलायन को बड़ा चुनावी मुददा बनाते हुए भाजपा के फायरब्रांड नेता और सांसद योगी आदित्यनाथ ने धौलाना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर स्थिति इसी तरह बनी रही तो आने वाले समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश नया कश्मीर बन सकता है। योगी के इस बयान के बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सियासी समीकरण बदलने लगा है। माना जा रहा है कि उनके इस उग्र बयान के बाद इलाके में हिंदू वोटो का धु्वीकरण बढ़ सकता है।
यूपीः मुकाबला भाजपा और कांग्रेस-सपा में

यूपीः मुकाबला भाजपा और कांग्रेस-सपा में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निजी चैनलों की ओर से कराए गए सर्वे में कोई भाजपा को जीतते दिखा रहे हैं तो कोई सपा-कांग्रेस गठबंधन को नंबर एक पार्टी बता रहे हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में भाजपा 34 फीसदी वोटों के साथ 202 सीट जीत रही है। वहीं एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे में 35 फीसदी वोट शेयर के साथ 187 से 197 सीटें जीत रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में दोनों सर्वे में अखिलेश यादव पहली पसंद हैं।
उत्तराखंड: सर्वे के मुताबिक भाजपा को बहुमत संभव

उत्तराखंड: सर्वे के मुताबिक भाजपा को बहुमत संभव

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों पर न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है लेकिन सीएम पद के लिए लोगों की पहली पसंद हरीश रावत बने हुए हैं। पोल के मुताबिक कांग्रेस 36 प्रतिशत वोटों के साथ 24 से 32 सीट ला सकती है, वहीं भाजपा 39 प्रतिशत वोटों के साथ 32 से 40 सीट जीत सरकार बना सकती है।
पंजाब: सर्वे के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पंजाब: सर्वे के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए दो सर्वे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। एक प्री-पोल सर्वे में जहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत तक पहुंचती दिख रही है, वहीं एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे में कांग्रेस बहुमत से ठीक पहले ठहरती नजर आ रही है। हालांकि एबीपी का सर्वे भी कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरता दिखा रहा है।
जाट आरक्षण: खाप चौधरियों तथा जाट मंत्रियों पर निशाना साधा

जाट आरक्षण: खाप चौधरियों तथा जाट मंत्रियों पर निशाना साधा

जाट आरक्षण को लेकर शुरू हुआ आंदोलन जींद के गांव ईक्कस और पलवल में तीसरे दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्‍यों ने खाप चौधरियों तथा जाट मंत्रिायों पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा नेता के बोल, मथुरा को बनायेंगे आध्यात्मिक राजधानी

भाजपा नेता के बोल, मथुरा को बनायेंगे आध्यात्मिक राजधानी

मथुरा विधान सभा सीट से चुनावी समर में पहली बार उतरे भाजपा के राष्‍ट्रीय सचिव एवं प्रवक्‍ता श्रीकांत शर्मा मथुरा को विश्व के अन्य धार्मिक आस्था के केंद्र वाले शहरों वेटिकन सिटी और मक्का-मदीना के समान ही विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला शहर बनाना चाहते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement