Advertisement

Search Result : "मंत्रियों"

पहली फेरबदल में दो मंत्रियों को हटा सकते हैं केजरीवाल

पहली फेरबदल में दो मंत्रियों को हटा सकते हैं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल में पहली बार फेरबदल करने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 31 मार्च को बजट सत्र खत्म होते ही वह अपने मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को बर्खास्त कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि विधानसभा उपाध्यक्ष बंदना कुमारी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है जबकि मौजूदा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
चर्चाः धन जनता का, चमके चेहरे मंत्रियों के | आलोक मेहता

चर्चाः धन जनता का, चमके चेहरे मंत्रियों के | आलोक मेहता

रेडियो पर एक गाना बहुत बजता है- ‘चेहरा न देखो, चेहरे ने लाखों को लूटा।’ यों यह गीत प्यार-मोहब्बत से जुड़ा है। लेकिन नेताओं-मंत्रियों के लिए इन शब्दों के अलग-अलग अर्थ लगाए जाते हैं। भोली भाली जनता चेहरे और वायदे पर वोट दे देती है। फिर खून-पसीने की मेहनत की कमाई का एक हिस्सा टैक्स के रूप में सरकारी खजाने को देती है। इसी सरकारी खजाने की रकम से सरकार में बैठे प्रभावशाली नेता-मंत्री अपना चेहरा चमकाए रखना चाहते हैं।
शरीफ की अपने मंत्रियों को नसीहत, भारत के खिलाफ न बोलें

शरीफ की अपने मंत्रियों को नसीहत, भारत के खिलाफ न बोलें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने मंत्रियों और सहयोगियों को भारत के खिलाफ टिप्पणी न करने का निर्देश दिया है ताकि हाल ही में शुरू हुई शांति वार्ता प्रभावित नहीं हो। प्रधानमंत्री ने करीबी सहयोगियों और मंत्रिमंडल सदस्यों से शांति को बढ़ावा देने को कहा है।
मोदी की मंत्रियों को सीख, विपक्ष के हमलों से घबराएं नहीं

मोदी की मंत्रियों को सीख, विपक्ष के हमलों से घबराएं नहीं

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के साथ सरकार के टकराव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने आवास पर मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई। पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि वे विपक्ष के हमलों से परेशान न हों जो झूठ के अाधार पर मुहिम चला रहा है। बल्कि जनसंपर्क बढ़ाएं और सरकार की उप‍लब्धियां लोगों तक पहुंचाने में जुट जाएं।
यूपी सरकार से हो सकती है कई और मंत्रियों की छुट्टी

यूपी सरकार से हो सकती है कई और मंत्रियों की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बेहतर कामकाज के लिए कुछ और मंत्रियों को हटाने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है और नए साल की शुरूआत में सरकार कुछ बड़ा फैसला ले सकती है।
अखिलेश ने 8 मंत्रियों को बर्खास्त किया, 9 का विभाग छीना

अखिलेश ने 8 मंत्रियों को बर्खास्त किया, 9 का विभाग छीना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल करते हुए आठ कैबिनेट ‌मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है और नौ मं‌त्रियों का विभाग छीन लिया है।
मोदी के मंत्रियों के बेतुके बोल, वीके सिंह का विवादित बयान

मोदी के मंत्रियों के बेतुके बोल, वीके सिंह का विवादित बयान

मोदी सरकार के मंत्रियों के विवादित बोल सरकार की किरकिरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरण री‍जीजू के उत्‍तर भारतीयों के बारे में विवादित बयान के बाद अब केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने फरीदाबाद में दो बच्‍चों को जिंदा जलाने की घटना के बारे में बेतुका बयान दिया है। वीके सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी कुत्ते को पत्थर मारता है तो उसके लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
अपने ही मंत्रियों की हार तय बता रहे हैं मुलायम

अपने ही मंत्रियों की हार तय बता रहे हैं मुलायम

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उनके पास जो रिपोर्ट पहुंच रही है उसके अनुसार अगले विधानसभा चुनाव में यूपी में उनकी पार्टी के मंत्री बड़ी संख्या में चुनाव हारने जा रहे हैं।
हरियाणा में हो रही है मंत्रियों की जासूसीः अनिल विज

हरियाणा में हो रही है मंत्रियों की जासूसीः अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज विज ने अपनी ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हरियाणा में मंत्रियों की जासूसी हो रही है। इस आरोप से सचिवालय में हड़कंप मच गया है।
मोदी के मंत्रियों तक पहुंची व्यापमं की आंच

मोदी के मंत्रियों तक पहुंची व्यापमं की आंच

व्यापमं घोटाले में रोज हो रहे नए खुलासे की कड़ी में आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान का नाम कांग्रेस ने लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक चुप हैं। दबाव दिनो-दिन बढ़ रहा है
Advertisement
Advertisement
Advertisement