राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषंगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के सदस्य आज वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिला। साथ में वित्त मंत्रालय ने कई ट्रेड यूनियंस की बैठक भी बुलाई है।
लखनऊ में 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा नहीं लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार की रात नीतीश कुमार को फोन किया था।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कांस्टीट़यूशन क्लब स्थित मावलंकर हाल के परिसर में आयुर्वेद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में आयुर्वेद औषधियों की कारोबारी कंपनियों ने लोगों को सेहत बेहतर रखने के मुख्य नुस्खे दिए। प्रदर्शनी में लगे स्टॉल देखकर लोगों को भारतीय योग और आयुर्वेद के संबंध में जानकारी मिली। आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने भी प्रदर्शनी के आयोजन में सहयोग दिया।
‘सांस्कृतिक रूप से समृद्ध एवं समर्थ प्रदेश में बेटियां कोख में ही मारी जाएं, यह सोंच कर शर्मिंदगी महसूस होती है। प्रदेश के बुजुर्गों को संकल्प लेना चाहिए कि वे बोटियाें को कोख में मरने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूग्राम के ताउ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा स्वर्ण जयंती पर आयोजित रंगारंग समारोह के दौरान जब यह बातें कहीं तो वहां मौजूद तमाम खास-ओ-आम एक पल के लिए शर्मसार हुए बिना नहीं रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि सभी समस्या का समाधान विकास से संभव है और जहां भी मौका मिला है वहां विकास के पथ पर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।
केरल गठन के 1 नवंबर को 60 साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल पी सदाशिवम को आमंत्रित नहीं करने पर माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार विवादों के घेरे में आ गयी है। हालांकि मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा है कि एेसा प्रोटोकाॅल मुद्दों के कारण हुआ है।
देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की सभी तैयारियां सरकार ने पूरी कर ली है। पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी के साथ ही देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी 31 अक्तूबर ही है।
एक बेहद प्रतिभाशाली युवा से विश्व स्तरीय बल्लेबाज तक विराट कोहली की तरक्की में गुरुवर राजकुमार शर्मा का योगदान किसी से छिपा नहीं है। 2014 में शिक्षक दिवस पर इस शिष्य ने अपने सख्त कोच को इतना भावुक कर दिया कि उसे वह कभी नहीं भुला सकेंगे। अनुभवी खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली की किताब ड्राइवन में इस घटना का जिक्र किया गया है।
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले इससे संबंधित नए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जारी करने का संकल्प लिया है। महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने वाली उनकी वेबसाइट का आज 10वां स्थापना दिवस मनाया गया जिस मौके पर असांजे ने यह संकल्प लिया।