Advertisement

Search Result : "महिला एवं बाल कल्याण मंत्री"

मुजफ्फरनगर दंगाः मंत्री समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ वारंट

मुजफ्फरनगर दंगाः मंत्री समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ वारंट

मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में अदालत में नहीं पेश होने पर एक स्थानीय अदालत ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान समेत भाजपा के कई नेताओं के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया।
ऐतिहासिक कदमः लड़ाकू विमान उड़ाएंगी महिलाएं

ऐतिहासिक कदमः लड़ाकू विमान उड़ाएंगी महिलाएं

महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू बल में महिलाओं को शामिल किए जाने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू दस्ते में महिला पायलटों के पहले बैच का चयन वायु सेना अकादमी के मौजूदा बैच में से किया जाएगा।
यह कहकर नहीं बच सकते कि बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: राजनाथ

यह कहकर नहीं बच सकते कि बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: राजनाथ

मंत्री और नेताओं की बेतुकी बयानबाजी ने भाजपा व मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह के बाद अब गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नेताओं को सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी है।
बीफ पर बोले कलराज मिश्र, खूब खाओ लेकिन हल्‍ला मत करो

बीफ पर बोले कलराज मिश्र, खूब खाओ लेकिन हल्‍ला मत करो

बीफ को लेकर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का क‍थित बयान सामने आया है कि बीफ खाना है तो अगर खूब खाओ लेकिन इसका प्रचार मत करो। जो यह पसंद नहीं करते उन्हें उस बारे में क्यों बताया जाए?
छेड़खानी के आरोप हिंदू-विरोधी ताकतों की साजिश: अभिजीत

छेड़खानी के आरोप हिंदू-विरोधी ताकतों की साजिश: अभिजीत

अपने बयानों से अक्‍सर विवादों में रहने वाले बाॅलीवुड के गायक अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ मुंबई में एक महिला ने दुर्व्‍यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना कल रात मुंबई के अंधेरी उपनगर स्थित लोखंडवाला में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हुई। अभिजीत समारोह में आयोजक के तौर पर उपस्थित थे।
पाकिस्तान में सह शिक्षा का विरोधी है यह धार्मिक संगठन

पाकिस्तान में सह शिक्षा का विरोधी है यह धार्मिक संगठन

सह शिक्षा के इस्लामिक सिद्धांतों के अनुकूल ना होने की बात कहते हुए पाकिस्तान के एक धार्मिक संगठन ने सरकार से जल्द से जल्द पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शिक्षा तंत्र स्थापित करने को कहा है।
पहली बार महिला आयोग में पुरुष सदस्‍य की नियुक्ति

पहली बार महिला आयोग में पुरुष सदस्‍य की नियुक्ति

कैबिनेट सचिवालय में सचिव रहे आलोक रावत को राष्ट्रीय महिला आयोग में चौथा सदस्य नियुक्त किया गया है। वह इस आयोग के पहले पुरूष सदस्य बने हैं।
विरोध जताने के लिए बहस करो, तोड़फोड़ नहीं: जेटली

विरोध जताने के लिए बहस करो, तोड़फोड़ नहीं: जेटली

अपने भिन्‍न विचारों को व्यक्त करने के लिए कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ का मार्ग अपनाने और संवेदनशील मुद्दों पर अनाप-शनाप बयानबाजी को केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने बेहद परेशान करने वाला चलन करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि चर्चा करने और अपनी बात रखने का एक उपयुक्त सभ्य तरीका होना चाहिए। इस तरह जेटली ने इशारों-इशारों में शिवसेना की तोड़फोड़ की राजनीति पर निशाना साधा है।
महिलाओं पर नीतीश की गहरी छाप

महिलाओं पर नीतीश की गहरी छाप

साइकिल पर सवार लड़कियां, महिला पक्षधर योजना और बिहारी बनाम गुजराती, अरहर दाल में लगी आग ने नीतीश को आधी दुनिया में दे रखी है बढ़त
साहित्‍यकारों की नीयत पर महेश शर्मा ने उठाए सवाल

साहित्‍यकारों की नीयत पर महेश शर्मा ने उठाए सवाल

देश में बढ़ती सांप्रदायिकता और असहिष्णुता के खिलाफ कई साहित्‍यकारों के साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने गैरजरूरी कार्रवाई करार दिया है। शर्मा ने इन साहित्‍यकारों की पृष्‍ठभूमि और मंशा पर भी सवाल उठाए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement