कांग्रेस ने मुंबई में मेक इन इंडिया सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत से पहले केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए एक विज्ञापन के जरिये कहा है कि मोदी सरकार एक थम्स अप सरकार है जो हमेशा कुछ तूफानी चाहती है।
मुंबई के लोकप्रिय जुहू तट पर लगभग 30 फुट लंबी एक व्हेल किनारे पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इस मृत जीव को कल रात देखा और इसके बारे में पुलिस एवं वन विभाग को सूचित किया। कुछ समय पहले तमिलनाडु के तिरूचेंदूर तट पर 38 व्हेलों के शव पाए गए थे वहीं लगभग 250 व्हेल मछलियां उथले पानी में फंस गई थीं जिन्हें गहरे समुद्र में वापस धकेला गया था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार जैसे ही कांग्रेस द्वारा रखी गई शर्तों को स्वीकार करती है उनकी पार्टी संसद में जीएसटी विधेयक का समर्थन करेगी। राहुल ने आज मुंबई में कहा कि महज 15 मिनट में यह विधेयक पारित हो जाएगा। यह टेबल पर आमने-सामने बैठकर किया जा सकता है, लेकिन सरकार इस पर विचार नहीं कर रही है।
पूरी दुनिया में पिछले कुछ समय से सिगरेट के विकल्प के रूप में ई-सिगरेट का चलन तेजी से बढ़ा है मगर विशेषज्ञों का कहना है कि ई-सिगरेट का इस्तेमाल सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि अभी तक यही जानकारी नहीं है कि यह कितना सुरक्षित या असरदार है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों की भावनाएं आहत करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार हुए हास्य कलाकार कीकू शारदा को जमानत मिल गई है। इससे पहले कीकू के समर्थन में कपिल शर्मा ने एकजुटता दिखाते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख से इंसानियत दिखाने की गुजारिश की। किकू हास्य शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पलक के किरदार में कपिल के साथ नजर आते हैं। कीकू को बुधवार को मुंबई से गिरफ्तार कर हरियाणा लाया गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने वर्ष 2012 में सेना की दो टुकड़ियों के दिल्ली कूच करने की खबर को सच बताकर सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, इस मुद्दे पर वह अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ते जा रहे हैं।
बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक गुरुवार को कारोबार के शुरआती दौर में ही 400 अंक से अधिक टूटकर 25,000 अंक से नीचे उतर गया। चीन के बाजारों में बिकवाली का दौर आज भी जारी रहने से घरेलू बाजारों में भी गिरावट रही।