कतर और खाड़ी देशों के बीच चल रहे टकराव में पाकिस्तान भी मुश्किल का सामना कर रहा है। एक मुलाकात के दौरान सउदी अरब के शाह सलमान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछा है कि वें किसके साथ है, कतर के या फिर उनके यानी सउदी अरब के?
दुनिया के महान भौतिकविद् स्टीफन हॉकिंग ने एक बार फिर धरती पर मानव जीवन को लेकर सौ सालों के बाद होने वाली मुश्किलों के लिए आगाह किया है। हॉकिंग ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आबादी और उल्का पिंडों के टकराव को देखते हुए खुद को बचाए रखने के लिए मनुष्य को दूसरी धरती खोज लेनी चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ होने वाली उच्च स्तरीय मुलाकात बेहद मुश्किल रहेगी क्योंकि अमेरिका अब इतना भारी व्यापार घाटा और नौकरियों का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में हुए आतंकवादी हमले पर आज दुख जताया और कहा भारत इस मुश्किल समय में ब्रिटेन के साथ खड़ा है। यह आतंकी हमला ब्रिटेन की संसद के पास बुधवार को हुआ जिसमें चार लोगों की मौत जबकि 40 से अधिक घायल हो गए हैं।
पूर्व महान लेग स्पिनर और भारतीय कोच अनिल कुंबले ने बायें हाथ से गेंदबाजी करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्टीव ओकीफी द्वारा पेश की गयी चुनौती से निपटने में चेतेश्वर पुजारा की मदद की।
ठुमरी की रानी गिरिजा देवी का कहना है कि आज के दौर में भारतीय शास्त्रीय संगीत की मौलिकता बरकरार रखना काफी मुश्किल हो गया है। शास्त्रीय संगीत की 87 वर्षीय प्रख्यात गायिका ने पीटीआई भाषा से कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की मौलिकता को समकालीन परिवर्तनों के इस दौर में बरकरार रखा जा सकता है लेकिन इसको लेकर अफसोस जाहिर करने का भी कोई मतलब नहीं है।
शपथ ग्रहण नहीं होने तथा और सांसदों के साथ छोड़कर चले जाने के बीच अन्नाद्रमुक महासचिव वी के शशिकला ने कहा कि एक महिला के लिए राजनीति में रहना बहुत मुश्किल है जिसे उन्होंने जयललिता के समय भी ऐसा देखा था। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विधायक उनके साथ हैं।