वसंत कुंज इलाके में आज सुबह मोर्टार शेल मिला है। खबर मिलने के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने आस-पास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामले की जांच कर रही है।
आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर सम्मानित हमारा देश 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर सर्च इंजन कंपनी गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर गणतंत्र दिवस को समर्पित किया है। इस डूडल में एक स्टेडियम को दर्शाया गया है, जो दर्शकों से भरा हुआ है और इसमें चारों तरफ तिरंगे लगे हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के तट के पास 3600 करोड़ रुपये में तैयार होने वाले शिवाजी महाराज स्मारक का शिलान्यास किया। भव्य स्मारक के लिए यह कार्यक्रम नगर निकाय चुनावों के कुछ महीने पहले ऐसे समय आयोजित हुआ जब 17वीं सदी के महान शासक की विरासत पर दावा करने के लिए राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष जारी है।
गुजरात के दलित समुदाय के 200 से अधिक लोगों ने विजयादशमी के मौके पर बौद्ध संगठनों द्वारा आयोजित तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में बौद्ध धर्म अपनाया। वहीं राज्य के 90 अन्य लोगों ने नागपुर में धर्मांतरण किया और इस तरह कुल 300 से अधिक दलितों ने बौद्ध धर्म को ग्रहण किया।
केरल के महत्वपूर्ण त्यौहार ओणम के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ‘वामन जयंती’ की बधाई दिए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ओणम का सप्ताह व्यापी त्यौहार राजा महाबली की घर वापसी के तौर पर मनाया जाता है। मान्यता है कि उनका राज्य और शासन विष्णु के अवतार वामन ने छीन लिया था। अमित शाह के बधाई संदेश में वामन अवतार को महाबली के सिर पर पैर रखे हुए दिखाया गया है।
पिछले 26 सालों में पहली बार बकरीद के मौके पर कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में आज कर्फ्यू लगाया गया। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्षों में दो युवक की मौत होने के बाद अधिकारियों ने घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया।
केरल के अलपुझा में बुधवार को कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार ने एक स्कूटर सवार को कुचल दिया। जिससे सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त सिंधिया कार की पिछली सीट में बैठे थे।
शाहरूख खान और काजोल रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में एक बार फिर साथ आएंगे नजर। पर्दे पर सबसे सफल मानी जाने वाली जोड़ी शाहरूख खान और काजोल को एक बार फिर अपनी फिल्म दिलवाले के जरिए दर्शकों के सामने लाने जा रहे निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर यह फिल्म प्रदर्शित होगी।