![साल 2015-16 : जेएनयू में यौन उत्पीड़न के रिकार्ड 39 मामले](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/0cf835dfdaab9f09d7e3ca0aff0e8997.jpg)
साल 2015-16 : जेएनयू में यौन उत्पीड़न के रिकार्ड 39 मामले
हाल के महीनों में विवादों के केंद्र में रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में साल 2015-2016 के दौरान यौन उत्पीड़न की 39 शिकायतें दर्ज की गई। जो कि विश्वविद्यालय के रिकार्ड में सबसे अधिक है। विश्वविद्यालय को 2014-2015 के दौरान यौन उत्पीड़न की 26 शिकायतें मिली थीं जबकि 2013-2014 के दौरान यह संख्या 25 थी।