Advertisement

Search Result : "रंजीत सिन्हा का निधन"

1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल जैकब का निधन

1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल जैकब का निधन

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में अद्भुद कुशलता का प्रदर्शन कर दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जे एफ आर जैकब का आज निधन हो गया। लेफ्टिनेंट जनरल जैकब ने युद्ध के बाद ढाका में पकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण का रास्ता हमवार किया था। जैकब को बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका अदा करने के लिए भी याद किया जाता है।
महबूबा से मिलीं सोनिया, मुफ्ती के निधन पर जताया शोक

महबूबा से मिलीं सोनिया, मुफ्ती के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के आवास पर जाकर उनके पिता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया।
रवीन्द्र कालिया का निधन

रवीन्द्र कालिया का निधन

हिंदी साहित्य में अपना अलग मुकाम बनाने वाले साहित्यकार-संपादक रवीन्द्र कालिया का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।
पीडीपी-भाजपा ने किसी भी मतभेद से किया इनकार

पीडीपी-भाजपा ने किसी भी मतभेद से किया इनकार

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर पीडीपी और भाजपा ने दोनों के बीच मतभेदों या नई शर्तों की अटकलों को खारिज कर दिया। दोनों ही दलों के नेताओं ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है लेकिन सरकार बनाने मे दोनों कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सईद के निधन के दो दिनों के बाद भी राज्य में नई सरकार का गठन नहीं होने पर सवाल उठाया है।
नहीं रहे मुफ्ती सईद, महबूबा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना

नहीं रहे मुफ्ती सईद, महबूबा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का, प्लेटलेट्स के खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया। वह जम्मू कश्मीर के शक्तिशाली अब्दुल्ला परिवार के साथ मुकाबला करने वाले ऐसे कुशल नेता थे जो देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री बने। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में पिछले साल एक मार्च को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने वाले सईद (79) ने पिछले कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर रहने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।
वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता एबी बर्धन का निधन

वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता एबी बर्धन का निधन

वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता एबी बर्धन का शनिवार को निधन हो गया। बर्धन को पिछले दिनों पक्षाघात के बाद दिल्‍ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। शनिवार की रात 8. 30 मीनट पर उन्होंने अंतिम सांसे लीं।
आजाद के निलंबन के बाद आडवाणी खेमा सक्रिय

आजाद के निलंबन के बाद आडवाणी खेमा सक्रिय

दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद को भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाले जाने के बाद पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी फिर सक्रिय हो गए है। आडवाणी और जोशी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और शांता कुमार ने आजाद को पार्टी से निकाले जाने पर चिंता जताई।
सीबीआई छापे पर शत्रुघ्न ने उठाए सवाल

सीबीआई छापे पर शत्रुघ्न ने उठाए सवाल

पार्टी के रुख से अकसर अलग विचार रखने वाले भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव के दफ्तर पर सीबीआई के छापे के समय को लेकर सवाल उठाया है और साथ ही हैरानी भी जताई है कि तलाशियों के लिए सलाह किसने दी।
आलिया को भाया सोनाक्षी का स्टाइल

आलिया को भाया सोनाक्षी का स्टाइल

यह खबर थोड़ी अचरज भरी है लेकिन है पूरी तरह सच। आलिया भट्ट ने सोनाक्षी की तारीफ की है। न सिर्फ तारीफ की है बल्कि कहा है कि उनका स्टाइल बेजोड़ है।
विश्‍व हिंदू प‍रिषद के नेता अशोक सिंघल का निधन

विश्‍व हिंदू प‍रिषद के नेता अशोक सिंघल का निधन

राम जन्‍मभूमि आंदोलन के सूत्रधार और हिंदुत्‍ववादी विचारधारा को उभारने में अहम भूमिका निभाने वाले विश्‍व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।