कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को पारी और 53 रन से हरा दिया। इस जीत में सबसे अहम योगदान रविंद्र जडेजा का रहा जिन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑ द मैच का अवार्ड भी मिला।
भाजपा सांसद किरण खेर का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था, इसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज रवींद्र जडेजा ने कोलंबो टेस्ट में 7 विकेट झटके थे। साथ ही उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 70 रन बनाए थे।
रियो डे जेनेरियो में जैवलिन थ्रो के एफ-46 इवेंट में 63.97 मीटर जैवलिन फेंककर देवेंद्र ने एथेंस ओलंपिक के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
देवेंद्र झाझरिया रियो पैरालंपिक खेलों में भाला फेंक की एफ-46 इवेंट में गोल्ड जीता था। देवेंद्र ने इससे पहले भी 2004 के एथेंस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल का मंगलवार को उनके निवास स्थान नोएडा में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। पद्म विभूषण से सम्मानित यशपाल का भारत में वैज्ञानिक प्रतिभाओं को निखारने में अहम योगदान रहा है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को रविवार को संसद के सेंट्रल हाल में विदाई दी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की एकता संविधान का आधार है और संविधान की रक्षा करने की उन्होंने पूरी कोशिश की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन मौजूद रहे।