देश में चाहे जितना भी गदर मचा हो मगर कला की दुनिया कभी सरहद नहीं मानती। नई फिल्म रिदम के प्रमोशन के लिए पाकिस्तान के कलाकार भारत आए हैं और उन्हें यह देश भी अपने घर की तरह ही लगता है।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज केंद्रीय बैंक की नीतिगत ब्याज दर अपरिवर्तित रखते हुए संकेत दिया कि मौद्रिक नीति आगे भी नरम रखी जाएगी। उन्होंने कहा है कि मुद्रास्फीति लक्ष्य के करीब पहुंच रही है एेसे में दर कम करने का अवसर मिलेगा ताकि आर्थिक वृद्धि में मदद हो सके।
दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार का दावा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का भारत सरकार से एक विशेष संबंध है। लंबे समय से फरार चल रहे अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन को पिछले साल नवंबर में बाली से निर्वासित कर भारत लाया गया था। कभी दाऊद का सहयोगी रहा छोटा राजन इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।
16 दिसंबर की शाम हिंदी भवन, दिल्ली में किताबघर प्रकाशन के संस्थापक पं. जगत राम आर्य के जन्मदिन पर कथाकार विवेक मिश्र को उनके उपन्यास ‘डॉमनिक की वापसी’ के लिए ‘आर्य स्मृति साहित्य सम्मान 2015’ प्रदान किया गया। यह सम्मान हर साल साहित्य की किसी एक विधा को प्रकाशन के संस्थापक श्री जगत राम आर्य की स्मृति में दिया जाता है। इस बार उपन्यास विधा की पांडुलिपियां आमंत्रित की गई थीं। तीन सदस्य के निर्णायक मंडल, असगर वजाहत, प्रताप सहगल तथा अखिलेश ने विवेक मिश्र के उपन्यास ‘डॉमनिक की वापसी’ को इस सम्मान के लिए चुना।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि चीन की आर्थिक सुस्ती से उपजा दर्द भारत का भी दर्द है। उनका यह कथन सरकार के दावे के बिल्कुल उलट है। सरकार कहती रही है कि चीन की अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती का असर भारत पर नहीं पड़ेगा।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने सीबीआई अधिकारियों से पूछताछ के दौरान कई राज उगले हैं। इसमें दाउद इब्राहिम और मुंबई पुलिस के खिलाफ ज्यादा है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक राजन ने मुंबई के उन पुलिस अधिकारियों के नाम भी बताएं हैं जो दाउद के लिए काम करते थे।
पिछले महीने इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार हुए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को आज देर रात भारत लाया जाएगा। खबर है कि अंडरवर्ल्ड डॉन को लेकर भारतीय दल एक विशेष विमान से बाली से दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है।
इंडोनेशिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट में सिर्फ छोटा राजन ही नहीं फंसा हुआ है, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और सीबीआई की टीम के अलावा हजारों भारतीय यात्री बाली हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।
मुंबई के खतरनाक अपराधी छोटा राजन को इंडोनेशिया से मंगलवार रात भेजा जाएगा। इंटरपोल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छोटा राजन ने भारत सरकार से अपने साथ न्याय करने की अपील की और कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप झूठे तथा बेबुनियाद हैं।
अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा राजन को भारत लाने के लिए सीबीआई और पुलिस अधिकारियों का एक संयुक्त दल इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गया है। दो दिन पहले ही भारत ने वहां के अधिकारियों को पत्र लिखकर राजन की वापसी के लिए कहा था ताकि उसके खिलाफ दर्ज कई आपराधिक मामलों में मुकदमा चल सके। पिछले महीने आॅस्ट्रेलिया से आने के बाद बाली में गिरफ्तार किए गए छोटा राजन को बाली की जेल में रखा गया है।