बीसीसीआई ने राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए सितारा बल्लेबाज विराट कोहली का नाम खेल मंत्रालय को भेजा है। अर्जुन पुरस्कार के लिए कलात्मक बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को नामांकित किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की समस्या और लोगों को हो रही असुविधा का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार ने डीजल टैक्सियों का परिचालन बंद करने के लिए उच्चतम न्यायालय से समय मांगा है।
अमेरिका से आठ एफ-16 लड़ाकू विमान प्राप्त करने के पाकिस्तान के प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस सौदे के लिए अमेरिकी करदाताओं के धन का उपयोग कर पाक को आर्थिक मदद करने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में लगी आग के मुद्दे पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वह यह देखकर स्तब्ध है कि हर कोई मुद्दे को इतने हल्के तरीके से ले रहा है। एनजीटी ने दोनों राज्यों की सरकारों को नोटिस जारी किया।
भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां फ्रांस के मातियोज रोयर पर मुक्कों की बरसात करके लगातार पांचवें मुकाबले में नाकआउट से जीत दर्ज की।
किंग्स इलेवन पंजाब ने स्पिनर अक्षर पटेल की इस सत्र की पहली हैट्रिक और नए कप्तान मुरली विजय की उम्दा पारी की बदौलत गुजरात लायन्स को 23 रन से हराकर आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
राष्ट्रीय राजधानी में डीजल से चलने वाली 27 हजार टैक्सियों पर प्रतिबंध रविवार से लागू हो गया। हालांकि इसका वास्तविक असर कल ही नजर आएगा जो कि रोक लगाए जाने के बाद पहला कामकाजी दिन होगा।
रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी टिंटु लुका ने फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे और अंतिम दिन आज यहां महिलाओं की 800 मीटर का स्वर्ण पदक जीता।
उच्चतम न्यायालय ने एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा के खिलाफ ताजा याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।